{"_id":"669b9f8d6f8735bba40d7d3e","slug":"hdfc-bank-q1-results-standalone-pat-grows-35-yoy-to-rs-16-175-crore-falls-2-qoq-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़ा, 16,474 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़ा, 16,474 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा
Sat, 20 Jul 2024 04:59 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:59 PM IST
सार
HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही मे एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 16,174 करोड़ रुपये था। हालांकि, पूर्ववर्ती मार्च तिमाही के 16,511 करोड़ रुपये से यह कम है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे।
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33.17 प्रतिशत बढ़कर 16,474.85 करोड़ रुपये हो गया है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 12,370 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही मे एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 16,174 करोड़ रुपये था। हालांकि, पूर्ववर्ती मार्च तिमाही के 16,511 करोड़ रुपये से यह कम है। बैंक की कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 83,701 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 57,816 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
इसकी प्रावधान राशि घटाकर 2,602 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो एक वर्ष पूर्व 2,860 करोड़ रुपये थी। मार्च में बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 1.24 प्रतिशत से बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन
जून तिमाही के अंत में एचडीएफसी बैंक की कुल पूंजी पर्याप्तता 19.33 प्रतिशत थी।