फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Bank: Big News For HDFC Account Holders Bank Will Charge More For Depositing Money in Account

HDFC Charges: एचडीएफसी बैंक में है खाता तो ये है आपके काम की खबर, पैसा जमा करने पर लगेगा ज्यादा चार्ज

Wed, 19 Oct 2022 02:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 19 Oct 2022 02:13 PM IST
सार

HDFC Charges: एचडीएफसी बैंक की बेवसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार करंट अकाउंट यानी चालू खातों, असेट करेंट अकाउंट, रेग्युलर करंट अकाउंट, ई-कॉमर्स करंट अकाउंट, प्रोफेशनल करंट अकाउंट, एग्री करंट अकाउंट, ट्रेड करंट अकाउंट आदि खातों पर लगने वाले चार्ज बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
HDFC Bank: Big News For HDFC Account Holders Bank Will Charge More For Depositing Money in Account
एचडीएफसी बैंक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आपका खाता भी देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी में हे तो यह खबर आपके काम की साबित हो कसती है। एचडीएफसी बैंक से हर दिन करोड़ों लोग लेनदेन करते हैं ऐसे में बैंक के इस नए फैसले का असर उन सब पर पड़ने वाला है। दरअसल एचसीएलआर आधारित ऋणों पर ब्याज दर बढ़ाने के बाद अब बैंक ने खातों में नकद जमा करने पर लगने वाले चार्ज को भी बढ़ाने का फैसला किया है। बैंक का यह निर्णय एक नवंबर से लागू हो जाएगा। कैश डिपाजिट के लिए फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ये चार्ज वसूले जाएंगे।

विज्ञापन

बैंक की ओर से इन खातों पर वसूला जाएगा चार्ज 

एचडीएफसी बैंक की बेवसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अधिकतर चार्ज करंट अआउंट यानी  चालू खातों, असेट करेंट अकाउंट, रेग्युलर करंट अकाउंट, ई-कॉमर्स करंट अकाउंट, प्रोफेशनल करंट अकाउंट, एग्री करंट अकाउंट, ट्रेड करंट अकाउंट, फ्लैक्सी करंट अकाउंट, अस्पतालों/नर्सिंग होम, मर्चेंट एडवांटेज करंट अकाउंट आदि खातों पर लगाए जाएंगे। पहले घोषित फ्री लिमिट खत्म होने के बाद 3 रुपये प्रति एक हजार या कम से कम 50 रुपये एक ट्रांजेक्शन पर लिए जाते थे। लेकिन अब 1 नवंबर से बैंक की तरफ से प्रति एक हजार रुपये पर 3.5 रुपये वसूले जाएंगे। हालांकि प्रति ट्रांजेक्शन लगने वाला चार्ज 50 रुपये ही रहेगा।

विज्ञापन

सेविंग अकाउंट पर नहीं लगेगा चार्ज 

एचडीएफसी की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि ये चार्जेज सिर्फ उन चालू खातधारकों के लिए बढ़ाया गया है जिन्होंने कोई खास सर्विस ली हुई है। बचत खाताधारकों पर लगने वाले चार्जेज में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि आरबीआई की ओर से  रेपो रेट बढ़ाने के बाद एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई  बैंक और फेडरल बैंक ने भी एमसीएलआर आधारित ब्याज दरों में इजाफा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed