फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Havells Plans To Expand Overseas Markets For Lloyd AC, Launches Made-in-India range of Lloyd Devices

Lloyd: हैवेल्स लॉयड के डिजाइनर उत्पादों की रेंज लेकर आई, कहा- घरेलू बाजार के साथ ग्लोबल मार्केट पर भी नजर

Tue, 19 Mar 2024 10:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 19 Mar 2024 10:38 PM IST
सार

Lloyd Products: हैवेल्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक योगेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कंपनी ने आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में अपनी नई विनिर्माण इकाई के पहले चरण में अब तक लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसके बाद इसकी क्षमता 20 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इससे कंपनी के निर्यात की योजनाओं को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Havells Plans To Expand Overseas Markets For Lloyd AC, Launches Made-in-India range of Lloyd Devices
लॉयड के उत्पादों की लॉन्चिंग के दौरान हैवेल्स के अधिकारी। - फोटो : Havells and Lloyd

विस्तार

हैवेल्स कंपनी लॉयड ब्रांड के तहत अपने उत्पादों की निर्यात क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने मंगलवार को एसी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और टेलीविजन की नई रेंज पेश करते हुए इसकी जानकारी दी। मीडिया से बातचीत के दौरान हैवेल्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक योगेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कंपनी ने आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में अपनी नई विनिर्माण इकाई के पहले चरण में अब तक लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसके बाद इसकी क्षमता 20 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमारे पास अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए बड़ी योजनाएं हैं। हमने श्री सिटी में अपना दूसरा संयंत्र लगाया है, जो चेन्नई बंदरगाह के बहुत निकट है। हम पहले से ही मध्य पूर्व, सार्क देशों और अफ्रीकी देशों को निर्यात कर रहे हैं। हमने अमेरिका को निर्यात भी शुरू कर दिया है।"

विज्ञापन

नया प्लांट शुरू होने से ग्लोबल बाजार में मौजूदगी बढ़ाने में मिलेगी मदद

उन्होंने कहा, "पहले हमारे पास सिर्फ एक प्लांट था और उस प्लांट में सालाना 10 लाख एसी बनाने की क्षमता थी, इसलिए हम घरेलू बाजार पर अधिक फोकस कर रहे थे। अब अतिरिक्त प्लांट शुरू हो जाने से हमें देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइनर उत्पादों की नई रेंज लेकर आई कंपनी

हैवेल्स ने लॉयड ब्रांड के तहत मंगलवार को अपने पोर्टफोलियो में एसी मॉडलों की एक नई रेंज पेश की। लॉयड बाजार में पहली बार डिजाइनर स्टेलर और स्टाइलस एयर कंडीशनर रेंज लेकर आई है। कंपनी ने साथ ही में रैपिड कूल टेक्नोलॉजी से लैस रेफ्रिजरेटर भी पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 29 मिनट में पानी को बर्फ में बदल सकता है। जबकि अन्य ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर्स में बर्फ बनने में कम से कम घंटे का समय लगता है। इसके अलावे, लॉयड नोवान्टे फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन भी लेकर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed