फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HAL: This company gave 105% return to investors in the 2022, shares had slipped to this level during covid

HAL: इस कंपनी ने निवेशकों को वर्ष 2022 में दिया 105% का रिटर्न, कोविड के दौरान इस स्तर तक फिसल गए थे शेयर

Mon, 12 Sep 2022 05:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Sep 2022 05:25 PM IST
सार

HAL: कोरोनाकाल के दौरान कंपनी के शेयर 500 रुपये तक लुढ़क गए थे। उस समय से तुलना करें तो कंपनी के शेयराें में 400 प्रतिशत तक का उछाल आया है। रक्षा निर्माण के क्षेत्र में स्वदेशीकरण की पहल के मामले में कंपनी अव्वल रही है। इसी वर्ष जुलाई में एचएएल और फ्रांस की कंपनी साफरान हेलिकॉप्टर इंजन्स ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

विज्ञापन
HAL: This company gave 105% return to investors in the 2022, shares had slipped to this level during covid
Hindustan Aeronautics Limited

विस्तार

भारत सरकार की इस कंपनी ने वर्ष 2022 में निवेशकों को 105% तक का रिटर्न दिया है। जिन निवेशकों ने इसमें निवेश किया था उन्हें इस वर्ष लगभग दोगुना रिटर्न प्राप्त हुआ। इस कंपनी का नाम है हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)। कंपनी के शेयर जनवरी महीने की शुरुआत में 1233 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

विज्ञापन


वहीं, हाल के दिनों में कंपनी के शेयर 2534 रुपये तक पहुंच गए। इस तरह कंपनी के शेयरों की कीमत में लगभग 105 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इस अवधि के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में अनुमानित रूप से दो प्रतिशत की वृद्धि हुई। 1940 में स्थापित इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1940 में हुई थी। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है और यह एयरोस्पेस और डिफेंस के कारोबार से जुड़ी है। 

विज्ञापन

बता दें कि कोरोनाकाल के दौरान कंपनी के शेयर 500 रुपये तक लुढ़क गए थे। उस समय से तुलना करें तो कंपनी के शेयराें में 400 प्रतिशत तक का उछाल आया है। रक्षा निर्माण के क्षेत्र में स्वदेशीकरण की पहल के मामले में कंपनी अव्वल रही है। इसी वर्ष जुलाई में एचएएल और फ्रांस की कंपनी साफरान हेलिकॉप्टर इंजन्स ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत हेलिकॉप्टर इंजन बनाने के लिए ज्वाइंट वेंचर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह साझेदारी हेलिकॉप्टर इंजन के विकास, उत्पादन और बिक्री के लिए एचएएल को सपोर्ट मुहैया कराने के लिए किया गया है। इसी समझौते के तहत रक्षा मंत्रालय के भविष्य के हेलिकॉप्टर्स जिनमें 13 टन के आइएमआरएच (Indian Multi-Role Helicopter) का निर्माण भी होना है।


पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने सरकार को लाभांश के रूप में दिए 333 कराेड़ रुपये 
वहीं दूसरी ओर एक और सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) की ओर से भी सरकार को लाभांश किश्त के रूप में से लगभग 333 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय के निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव ने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed