फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gulf Islamic Investment to invest Rs 3,500 crore in India in three years, open office in Bengaluru

बंगलूरू: गल्फ इस्लामिक इनवेस्टमेंट 3500 करोड़ का निवेश करेगी, बंगलूरू में खोलेगी दफ्तर

Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
सार

जीआईआई के सह संस्थापक साझेदार व सह सीईओ मोहम्मद अलहसन व पंकज गुप्ता ने साझा बयान में कहा कि हमें भारत की प्रौद्योगिकी राजधानी बंगलूरू में कार्यालय खोलने की घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है।

विज्ञापन
Gulf Islamic Investment to invest Rs 3,500 crore in India in three years, open office in Bengaluru
निवेश - फोटो : pixabay

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अग्रणी और शरिया का पालन करने वाली वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी गल्फ इस्लामिक इनवेस्टमेंट (GII) अगले तीन साल में भारत में 3500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी बंगलूरू में अपना दफ्तर खोलेगी।

विज्ञापन

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को बताया कि कंपनी की कर्नाटक में निवेश में रूचि है। राज्य के भारी व मध्यम उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी व सूचना व प्रसारण मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने बताया कि जीआईआई ने दुबई एक्सपो 2020 में कर्नाटक पैवेलियन में शिरकत करते हुए निवेश की मंशा जताई। निरानी के बंगलूरू दफ्तर ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जीआईआई की दो अरब डॉलर की संपत्ति है। निरानी ने कहा कि इस कंपनी के भारत में निवेश के निर्णय से भारत व यूएई के बीच निवेश व कारोबारी रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक निवेश के लिए सबसे उपयुक्त है। राज्य की नीतियां कारोबार व निवेश के अनुकूल है। हम कारोबारी सुगमता भी लगातार बढ़ा रहे हैं। जीआईआई की बंगलूरू में मौजूदगी से निवेश, व्यापार व रोजगार सृजन में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई  की कंपनी अगले तीन साल में 50 करोड़ डॉलर (3,500 करोड़ रुपये) भारत में निवेश करेगी। कंपनी उन भारतीय स्टॉर्ट अप्स के साथ गठबंधन की इच्छुक है, जो मध्य पूर्व के देशों में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं। जीआईआई के सह संस्थापक साझेदार व सह सीईओ मोहम्मद अलहसन व पंकज गुप्ता ने साझा बयान में कहा कि हमें भारत की प्रौद्योगिकी राजधानी बंगलूरू में कार्यालय खोलने की घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed