फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST will be reduced by 10 percent on 175 products, agricultural income will increase

GST: हाइब्रिड कार, इलेक्ट्रॉनिक सामान, शैंपू समेत 175 उत्पादों पर 10 फीसदी कम होगा जीएसटी, बढ़ेगी कृषि आय

Tue, 02 Sep 2025 05:10 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 02 Sep 2025 05:10 AM IST
सार

वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी प्रणाली में लगभग एक दशक का सबसे बड़ा सुधार हो रहा है। 3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में शैंपू और हाइब्रिड कारों से लेकर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान  समेत 175 उत्पादों पर जीएसटी में 10 फीसदी कटौती पर फैसला होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
GST will be reduced by 10 percent on 175 products, agricultural income will increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

शैंपू और हाइब्रिड कारों से लेकर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान तक लगभग 175 उत्पादों पर लगने वाले जीएसटी कर में 10 फीसदी की कटौती हो सकती है।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, 3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद में इस पर फैसला किए जाने की उम्मीद है। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी प्रणाली में लगभग एक दशक का सबसे बड़ा सुधार हो रहा है। यह सुधार अमेरिका के साथ तनावपूर्ण व्यापारिक संबंधों के बीच हो रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश वासियों से भारतीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने की बार-बार अपील कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट और शैंपू जैसी उपभोक्ता वस्तुओं पर टैक्स 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों की कंपनियों के कारोबार में जबरदस्त तेजी आएगी। एयर कंडीशनर और टेलीविजन सेट पर अक्तूबर में शुरू होने वाले दिवाली शॉपिंग सीजन से पहले टैक्स 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत  हो सकता है।
विज्ञापन


प्रस्तावित कर कटौती का उद्देश्य घरेलू खपत को बढ़ावा देना है। इससे कृषि आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, भारतीय निर्माताओं में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करके अमेरिका को निर्यात में गिरावट को कम करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर भी घटेगा टैक्स
उर्वरक, कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर व उनके पुर्जों जैसी प्रमुख निर्यात वस्तुओं पर कर को वर्तमान 12 फीसदी या 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की योजना है। यह कटौती कपड़ा क्षेत्र पर भी लागू होगी जोॉ सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। इस पर अमेरिकी टैरिफ हमले का भारी असर पड़ा है।


छोटी कारों की बिक्री में आएगा उछाल
प्रस्तावित कर कटौती से छोटी कारों की बिक्री में फिर से उछाल आने की उम्मीद है। हालांकि, बड़ी कारों, जिनकी लंबाई 4 मीटर से अधिक है और जिनमें बड़ी इंजन क्षमता है, पर 28 फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी का उच्च जीएसटी लगेगा। कोयला जैसी वस्तुओं के साथ सट्टेबाजी, कैसीनो और घुड़दौड़ जैसी सेवाओं पर भी कर बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed