फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST fraud of Rs 35 thousand crore caught in the last financial year in 2020

कार्रवाई: पिछले वित्त वर्ष में पकड़ी गई 35 हजार करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी

Wed, 14 Jul 2021 01:19 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 01:19 AM IST
सार

सीबआईसी के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर धोखाधड़ी वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत दिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्रावधान का दुरुपयोग कर अंजाम दी गई।
 

विज्ञापन
GST fraud of Rs 35 thousand crore caught in the last financial year in 2020
जीएसटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर चोरी के खिलाफ एक साल लंबे अभियान में 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया गया है। सीबआईसी के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर धोखाधड़ी वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत दिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्रावधान का दुरुपयोग कर अंजाम दी गई।

विज्ञापन


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान सीजीएसटी के सभी जोन और जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीमों ने फर्जी आईटीसी के जरिये 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी के करीब 8000 मामले दर्ज किए और इनमें 426 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में 14 चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकालत जैसे पेशेवर भी शामिल हैं, जो इस कर चोरी को करने में मदद कर रहे थे।
विज्ञापन


सीबीआईसी के मुताबिक, आईटीसी के जरिये कर चोरी करने वालों को तलाशने के लिए जीएसटी व्यवस्था की शुरुआत से ही निगरानी की जा रही है, लेकिन ऐसे मामलों की बड़ी संख्या होने का अनुमान मिलने पर पिछले साल 9 नवंबर से एक विशेष राष्ट्रीय स्तर का अभियान शुरू किया गया था, जो अब भी चल रहा है। इस अभियान में फर्जी आईटीसी दावों की छानबीन कर उन्हें सामने लाया जा रहा है। सीबीआईसी के मुताबिक, इस वित्त वर्ष में भी अब तक 500 से ज्यादा जीएसटी फर्जीवाड़े के मामले पकड़े जा चुके हैं। करीब 1200 कंपनियों से जुड़े इन मामलों में 24 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है इनपुट टैक्स क्रेडिट व्यवस्था
बता दें कि जीएसटी व्यवस्था में इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी प्रावधान के तहत कंपनियां अपने उत्पादन पर वसूला गया कर जमा कराते समय उत्पादन के लिए खरीदे गए कच्चे माल पर चुकाए कर को घटा सकती हैं। कंपनियों पर कर का बोझ घटाने के लिए रखी गई इस व्यवस्था का कुछ लोग कच्चे माल के झूठे इनवॉयस बनाकर आईटीसी दावा करने के जरिये कर चोरी करने के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed