{"_id":"6441cf6b163047680f05c283","slug":"gst-evasion-doubled-to-1-01-lakh-crore-recovery-21000-crore-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST Evasion: जीएसटी चोरी दोगुना होकर 1.01 लाख करोड़, वसूली 21000 करोड़","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST Evasion: जीएसटी चोरी दोगुना होकर 1.01 लाख करोड़, वसूली 21000 करोड़
Fri, 21 Apr 2023 05:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम प्रयासों के बावजूद जीएसटी चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी चोरी करीब दोगुना होकर 1.01 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान कर चोरी करने वाले कारोबारियों से सिर्फ 21,000 करोड़ रुपये की ही वसूली की गई। 2021-22 में कर अधिकारियों ने 54,000 करोड़ की जीएसटी चोरी का पता लगाया था और 21,000 करोड़ रुपये की वसूली की थी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 2022-23 में 1,01,300 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया गया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब दोगुना है। जीएसटी चुकाने से बचने की कोशिश को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर नाकाम किया। सरकार की ओर से अनुपालन बढ़ाने के प्रयासों के साथ आंकड़ों के विश्लेषण और अधिकारियों की तत्परता से कारोबारियों से अच्छी वसूली की गई।
विज्ञापन
14,000 मामले दर्ज
2022-23 में कर चोरी के 14,000 मामले दर्ज किए गए। 2021-22 में 12,574 और 2020-21 में 12,596 मामले दर्ज किए गए थे। कारोबारियों ने कार्यप्रणाली में कर योग्य वस्तुओं और सेवाओं का मूल्यांकन घटाकर कम कर के भुगतान की रणनीति अपनाई थी।
विज्ञापन
करीब 6 साल में 3.08 लाख करोड़ की कर चोरी
वित्त मंत्रालय ने पिछले महीने बताया था कि जुलाई, 2017 से फरवरी, 2023 के बीच 3.08 लाख करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई थी। इसमें से 1.03 लाख करोड़ की वसूली की गई। इस दौरान 1,402 लोगों को गिरफ्तार किया गया।