फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Council Meeting: Decision to increase GST on online gaming and casinos postponed, meeting will be held again in the first week of August

GST Council Meeting: ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर जीएसटी बढ़ाने का फैसला टला, अगस्त में फिर होगी बैठक  

Wed, 29 Jun 2022 07:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 29 Jun 2022 07:31 PM IST
सार

कैसिनो और ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी बढ़ाने के लिए काउंसिल की दो दिनों की बैठक के दौरान ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट पर चर्चा की गई पर, गोवा और कुछ और राज्यों के यह कहने पर कि इस पर और विचार किया जाना चाहिए अंततः इस पर अंतिम फैसला टाल दिया गया है। 

विज्ञापन
GST Council Meeting: Decision to increase GST on online gaming and casinos postponed, meeting will be held again in the first week of August
जीएसटी काउंसिल 47वीं मीटिंग दूसरा दिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

चंडीगढ़ में चल रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में कैसिनो, ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स रेसिंग और लॉटरी पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया गया है, यह जानकारी बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में अभी और मंथन चल रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स को कहा गया है कि वे इस मामले में सभी स्टेकहोल्डर्स से इन चीजों की वैल्यूएशन मैकेनिज्म पर बात कर अपनी रिपोर्ट 15 जुलाई तक सौंपें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बातें चंडीगढ़ में चल रही जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा है कि जीएसटी काउंसिल इस विषय पर फैसला लेने के लिए अगस्त महीने के पहले हफ्ते में फिर बैठक करेगी।

आपको बता दें कि कैसिनो और ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी बढ़ाने के लिए काउंसिल की दो दिनों की बैठक के दौरान ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट पर चर्चा की गई पर गोवा और कुछ और राज्यों के यह कहने पर कि इस पर और विचार किया जाना चाहिए अंततः इस पर अंतिम फैसला टाल दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान यह सुझाया था कि ऑनलाइन गेमिंग और इसे खेलने के लिए दिए जाने वाले सब्सक्रिप्शन फी पर अधिकतम जीएसटी चार्ज की जानी चाहिए। जीओएम ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि इस बात पर भेदभाव नहीं होना चाहिए कि फलां 'गेम ऑफ स्किल' है और फलां 'गेम ऑफ चांस'। सभी ऑनलाइन गेमिंग पर समान रूप से 28 प्रतिशत जीएसटी चार्ज की जानी चाहिए। 

राज्यों को मुआवजा देने पर भी नहीं हो सका फैसला

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद पुडुचेरी के वित्त मंत्री के लक्ष्मीनारायणन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया है कि बैठक के दौरान लगभग सभी राज्यों ने मुआवजे के मैकेनिज्म को विस्तारित करने की मांग की थी, पर इस बैठक  में इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। 

आपको बता दें कि जब जीएसटी लागू किया गया था तब राज्यों को जून 2022 तक नुकसान से बचाने के लिए मुआवजा देने का एलान किया गया था। इसकी अवधि इस महीने में समाप्त हो रही है। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान लगभग 12 राज्यों ने मुआवजे की व्यवस्था को आगे जारी रखने की मांग की थी, पर इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। उम्मीद है कि इस पर अब अगली बैठक में फैसला लिया जाएगा। 


इस बारे में निर्मला सीतारमण ने कहा कि कई राज्य ये भी चाहते हैं कि वे इस मामले में अपने पांव पर खड़े हों। इस मामले में अभी फैसला नहीं हुआ है, इस पर अगली बैठक में फिर चर्चा की जाएगी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed