फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst council meet today, gst on 30 items to become cheaper

घी-मक्खन, सेनेटरी नैपकिन सहित 30 उत्पादों पर कम हो सकता है जीएसटी, आज होगा फैसला

Sat, 21 Jul 2018 10:53 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
gst council meet today, gst on 30 items to become cheaper

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की शनिवार को हो रही बैठक में दो से तीन दर्जन वस्तुओं पर कर की दरें घटाने का फैसला हो सकता है। इस दौरान, जीएसटी राष्ट्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन को भी हरी झंडी मिल सकती है।  

विज्ञापन


कुछ धाराओं में बदलाव पर फैसला 
बैठक में जीएसटी कानून की 25-30 धाराओं में बदलाव पर फैसला हो सकता है। दरअसल, जीएसटी कानून की समीक्षा के लिए परिषद ने एक समिति बनाई थी, जिसकी सिफारिश पर जीएसटी कानून की धाराओं में बदलाव किया जाना है। केंद्रीय वित्त सचिव हसमुख अढिया ने कुछ दिन पहले ही अमर उजाला के साथ बाचतीत में कहा था कि जीएसटी कानून में ये बदलाव व्यापारियों की सुविधा के लिए किए जाएंगे। इन बदलावों को कार्य रूप देने के लिए जीएसटी कानून में संशोधन विधेयक को संसद के चालू मानसून सत्र में ही रखा जाएगा।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय अपीलीय प्राधिकरण पर विचार 
इस दौरान, दिल्ली में एक राष्ट्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन के मुद्दे पर भी विचार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसकी तीन क्षेत्रीय शाखाएं मुंबई, चेन्नई ओर कोलकाता में स्थापित होंगी। इसके सदस्य न्यायपालिका के साथ कर विभाग से भी होंगे। राष्ट्रीय न्यायाधिकरण जीएसटी व्यवस्था के तहत राज्यों में गठित अपीलीय प्राधिकरण के आदेश के खिलाफ सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी में आ सकती है प्राकृतिक गैस 

gst council meet today, gst on 30 items to become cheaper

बैठक के दौरान प्राकृतिक गैस को जीएसटी प्रणाली के दायरे में शामिल करने का प्रस्ताव भी आ सकता है। अभी अन्य पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने की संभावना न के बराबर है, क्योंकि अधिकतर राज्य डीजल-पेट्रोल को इस दायरे में लाने पर फिलहाल बिल्कुल सहमत नहीं हैं, लेकिन प्राकृतिक गैस पर उनकी राय अलग-अलग है।

इसकी वजह यह है कि इस समय महज छह से सात राज्यों में ही प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल या तो उद्योग जगत के लिए या घरेलू या मोटर वाहन में हो रहा है। इन पर इस समय राज्य सरकारें वैट वसूल रही हैं। 

जीएसटी परिषद की पहले की बैठक में प्राकृतिक गैस को जीएसटी में शामिल करने का मसला उठा था, लेकिन उस समय इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया था। उस वक्त गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों ने इसे जीएसटी के दायरे से अलग ही रखने की वकालत की थी।

इनपर घट सकती हैं दरें
सैनिटरी नैपकिन
मार्बल/पत्थर से बनी मूर्तियां 
लिथियम आयन बैट्री
फ्यूल सेल 
वाटर कूलर
आइस्क्रीम मशीनरी
हथकरघा पर बुने कपड़े 
हस्तशिल्प 
वनोत्पाद 
ई-किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed