{"_id":"584c63404f1c1be05944bdc3","slug":"govt-to-install-swipe-machines-at-rail-ticket-counter","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट काउंटर पर भी अब चलेगा क्रेडिट व डेबिट कार्ड, लगेंगी स्वाइप मशीनें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
टिकट काउंटर पर भी अब चलेगा क्रेडिट व डेबिट कार्ड, लगेंगी स्वाइप मशीनें
नवनीत शरण/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 11 Dec 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
credit cards
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे काउंटर से भी अब आप कैशलेस ट्रांजेक्शन कर रेल यात्रा टिकट ले सकेंगे। अभी तक यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन टिकट लेने पर ही थी। लेकिन रेलवे ने निर्णय लिया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वाइप मशीन यानी प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगाई जाए।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ये मशीनें लगाएगा। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने रेलवे को भी चुना है। पहले चरण में कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन सेंटर पर इन मशीनों को लगाने का निर्णय लिया गया है, जहां से आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड स्वाइप करके टिकट खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
इस तरह की दस हजार मशीनें लगाने का निर्णय लिया गया है। रेल सूचना केंद्र से इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस तरह की सुविधा जल्द ही कैटरिंग व्यवस्था में भी लागू करने की योजना है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी के अनुसार यह मशीन यूटीएस काउंटर, पीआरएस काउंटर, पार्सल एंड गुड्स लोकेशन समेत अन्य लेनदेन वाले विभागों में लगाई जाएगी। इस तरह से आप पार्सल बुकिंग के दौरान भी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन