{"_id":"589dd6124f1c1b875237bef5","slug":"govt-set-up-sit-to-probe-3900-crores-money-laundring-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"3900 करोड़ का घपला, 49 फर्जी कंपनियों पर होगी कार्रवाई!","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
3900 करोड़ का घपला, 49 फर्जी कंपनियों पर होगी कार्रवाई!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
PMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में मनीलांड्रिंग का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। सरकार को 3900 करोड़ का घपले का अंदेशा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारियों ने कार्रवाई करने पर विचार किया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस मामले में सरकार की तरफ से 49 कंपनियों को चिंहित किया गया है जिनपर मनी लॉंड्रिंक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऐसी 49 शेल कंपनियों के खिलाफ जांच के बाद सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने आपराधिक मामला दर्ज किया है। जांच में पाया गया है कि 559 लाभार्थियों ने 54 प्रोफेशनल्स की मदद से 3900 करोड़ रुपये का हेरफेर किया है।
विज्ञापन
इन जानकारियों को स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, प्रवर्तन निदेशालय, सेबी और इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से साझा किया है। साथ ही इनके बैंक खाते भी सील किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में ये बात निकलकर सामने आयी की देश में 15 लाख रजिस्टर्ड कंपनियां हैं जिनमें से छह लाख ही रिटर्न दाखिल कर रही हैं। जबकि नौ लाख रिटर्न दाखिल नहीं कर रही हैं और नोटबंदी के बाद इन कंपनियों के खातों में 1238 करोड़ रुपए आए। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए आयकर विभाग के साथ एसआईटी का भी गठन किया है।
Meeting held in PMOwith various Depts' Sr Officers to review functioning of Shell Companies to prevent misuse fr money laundering&taxevasion
— ANI (@ANI_news) February 10, 2017
Task Force set up by PMO under Co-chairmanship of Revenue Secy&Corporate Affairs Secy to monitor actions taken agnst deviant shell companies
— ANI (@ANI_news) February 10, 2017