फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt saved banks from Rs 3 lakh cr of NPAs by clearing pending road projects: Gadkari

NPA: लंबित परियोजनाओं को गति देकर बैंकाें का 3 लाख करोड़ रुपये एनपीए होने से बचाया, गडकरी ने सदन में दिया जवाब

Wed, 14 Dec 2022 05:57 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Dec 2022 05:57 PM IST
सार

Nitin Gadkari in Rajyasabha on NPA: गडकरी ने दावा किया कि सरकार बनने के बाद बैंकरों से बात की गई और भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दों सहित विभिन्न बाधाओं को दूर किया गया। राज्य सरकारों के साथ समन्वय भी बनाया गया। जिससे भारतीय बैंकों के 3 लाख करोड़ रुपये एनपीए होने से बचे।

विज्ञापन
Govt saved banks from Rs 3 lakh cr of NPAs by clearing pending road projects: Gadkari
Nitin Gadkari - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में दावा किया कि उसने 2014 से देश में लंबित सड़क परियोजनाओं को पूरा करने में मदद कर भारतीय बैंकों को तीन लाख करोड़ रुपये के एनपीए से बचाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि 415 सड़क परियोजनाएं ऐसी हैं जहां 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है लेकिन उन्हें विलंबित परियोजनाओं की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही ऐसी सभी लंबित या विलंबित परियोजनाओं की राज्यवार निगरानी करेगी और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने में मदद करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान सदन को बताया "ऐसी 415 परियोजनाएं हैं जहां 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है पर ये लंबित परियोजनाओं की श्रेणी में हैं। 2014 में जब हमारी सरकार आई थी, तब 3.85 लाख रुपये की परियोजनाएं विभिन्न कारणों से बंद थीं।" 

विज्ञापन

मंत्री से सवाल किया गया था कि क्या सरकार के पास देश में विलंबित या रुकी हुई सड़क परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की कोई योजना है और क्या इन परियोजनाओं में देरी के कारणों का पता लगाने के बाद आगे की कार्य योजना तैयार की जा रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने दावा किया कि सरकार बनने के बाद बैंकरों से बात की गई और भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दों सहित विभिन्न बाधाओं को दूर किया गया। राज्य सरकारों के साथ समन्वय भी बनाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके भारतीय बैंकों के 3 लाख करोड़ रुपये एनपीए होने से बचाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed