फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government to provide new unique ID to lower castes

मजदूरों, छोटे कामगारों को मिलेगी यूनिक आईडी, सरकार ने शुरू की तैयारी

Tue, 16 Apr 2019 04:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 16 Apr 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
government to provide new unique ID to lower castes

भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल मची हुई है। ऐसे में अब भारत में बहुत जल्द एक और बड़ा सरकारी कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। देश के लगभग 45 लाख लोगों को आधार की ही तरह एक नया यूनिक नंबर दिया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि ये यूनिक नंबर किन लोगों को मिलेगा और इससे लाभ क्या होगा। 

विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी श्रम मंत्रालय को दी है। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद जैसे ही नई सरकार का गठन हो जाएगा, वैसे ही यह काम देशव्यापी स्तर पर आरंभ हो जाएगा।

विज्ञापन

इन लोगों को मिलेगा ये यूनिक नंबर

ये यूनिक नंबर आधार की ही तरह होगा, जो देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मिलेगा। बता दें कि असंगठित क्षेत्रों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना का कोई लाभ नहीं मिलता है। श्रम मंत्रालय की मानें तो फिलहाल देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों की संख्या 45 करोड़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा असंगठित क्षेत्र के लोगों का पंजीयन

कुछ समय पूर्व ही उच्च न्यायालय ने श्रम मंत्रालय को असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीयन करने का निर्देश दिया था। श्रम मंत्रालय इस पंजीयन के लिए एक ऐप बनाएगा, जहां से असंगठित क्षेत्र के लोग खुद को पंजीकृत कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी असंगठित क्षेत्र के लोग खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए उन्हें बहुत कम शुल्क देना होगा। 

government to provide new unique ID to lower castes

लोगों को मिलेगा ये लाभ

इस संदर्भ में कॉमन सर्विस सेंटर के सीईओ डी.सी. त्यागी ने बताया कि यह काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा और रजिस्टर्ड होने वाले कामगारों को 'यूविन' नामक यूनिक नंबर दिया जाएगा। बता दें कि इस नंबर से ही उनकी पहचान होगी और उन्हें सरकारी स्कीम का लाभ मिल सकेगा। 

ये यूनिक नंबर मिलने के बाद असंगठित क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। वे पेंशन से लेकर स्वास्थ्य सेवा जैसी स्कीम का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि 45 करोड़ लोगों को पंजीकृत करने का काम कोई छोटा काम नहीं है। 

श्रम मंत्रालय ने की पूरी तैयारी

श्रम मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन की पूरी तैयारी कर ली है और ये काम करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मंत्रालय नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही यह काम आरंभ कर देगा। हालांकि सिर्फ राज्य सरकारों ने ही असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पंजीकृत करने का काम शुरू किया है। राष्ट्रीय स्तर पर अब तक ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed