फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government scheme LPG customers to have choice of deciding which distributors they want their LPG refill from

सुविधा: अब किसी भी वितरक से रिफिल करा सकेंगे गैस सिलिंडर, पांच शहरों में शुरू होगी योजना

Thu, 10 Jun 2021 04:17 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 10 Jun 2021 04:17 PM IST
सार

अब एलपीजी ग्राहकों के पास यह तय करने का विकल्प होगा कि वे किस वितरक से एलपीजी रिफिल कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
government scheme LPG customers to have choice of deciding which distributors they want their LPG refill from
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना काल में ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। मंत्रालय ने कहा है कि अब एलपीजी ग्राहकों के पास यह तय करने का विकल्प होगा कि वे किस वितरक से एलपीजी रिफिल कराना चाहते हैं। यह योजना जल्द ही पायलट चरण में लॉन्च होगी। शुरुआत में इसका लाभ चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में रह रहे ग्राहक उठा सकेंगे।

विज्ञापन


मोबाइल एप या ग्राहक पोर्टल के माध्यम से एलपीजी रिफिल की बुकिंग करते समय ग्राहकों को इसका विकल्प मिलेगा। इसमें वितरक के प्रदर्शन की रेटिंग भी दिखाई देगी। ग्राहक एलपीजी रिफिल डिलीवरी प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के लिए लागू सूची में से किसी भी वितरक को चुन सकते हैं। इससे ग्राहकों को सर्वोत्तम श्रेणी की सेवाएं प्रदान करने के लिए वितरकों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन

पहले दी थी बिना एड्रेस प्रूफ के सिलिंडर लेने की अनुमति
आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार समय-समय पर एलान करती रहती है। हाल ही में देश की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने बिना एड्रेस प्रूफ के भी एलपीजी सिलिंडर लेने की अनुमति दी थी। जबकि पहले जिन लोगों के पास एड्रेस प्रूफ नहीं होता था, उन्हें रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलता था। अब आईओसीएल ने आम लोगों को राहत देते हुए रसोई गैस पर पते की बाध्यता को खत्म कर दिया है।

इतनी है कीमत
मालूम हो कि इस महीने घरेलू एलपीडी सिलिंडर की कीमत में  कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 809 रुपये का है। कोलकाता में इसका दाम 835.50 रुपये, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में यह 825 रुपये का है। इस महीने इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलिंडर पिछले महीने के 1595.50 रुपये के मुकाबले इस महीने 122 रुपये सस्ता होकर 1473.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 1544.50 रुपये, मुंबई में 1422.50 रुपये और चेन्नई में 1603 रुपये है। 


ऐसे बुक करें एलपीजी सिलिंडर 
इंडेन का एलपीजी सिलिंडर बुक करने के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। देश के किसी कोने से इस नंबर पर मिस्ड कॉल से आप सिलिंडर बुक करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप व्हाट्सएप के जरिए भी सिलिंडर बुक कर सकते हैं। रिफिल टाइप कर आप 7588888824 नंबर पर मैसेज कर दें, आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed