फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government, oil companies fool people by lowering 1 paise only on petrol diesel

इंडियन ऑयल से हुई भूल, 60 नहीं महज 1 पैसे की हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी

Wed, 30 May 2018 11:26 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
government, oil companies fool people by lowering 1 paise only on petrol diesel

लगातार 16 दिन के बाद, बुधवार की सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में 60 पैसे की कटौती की खबर लोगों तक पहुंची तो उनमें थोड़ी सी खुशी देखने को मिली। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी, क्योंकि तेल मार्केटिंग कंपनियों की टाइपिंग मिस्टेक की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत 60 पैसे के बजाए सिर्फ 1 पैसे घटी है। इससे आम जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि टाइपिंग की गलती से उसकी वेबसाइट पर 60 पैसे दाम घटाने की लिस्ट जारी हो गई थी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान लगातार 19 दिनों तक दोनों ईंधनों के दाम में तब्दीली नहीं होने के बाद बीते 14 मई से कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला चालू था। तब से पेट्रोल 3.91 रुपये जबकि डीजल 3.38 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके थे। 
विज्ञापन


दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 1 पैसे घटकर 78.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है।  कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 81.05 रुपये, मुंबई में  86.23 रुपये और चेन्नई में 81.42 रुपये प्रति लीटर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह डीजल के दामों में भी कटौती की गई है। कोलकाता में 71.85 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 73.78 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 73.17 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के संकेत मिलने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से सरकार पर तेल की कीमत कम करने का दबाव बना था।  

मंगलवार को यह था दाम

government, oil companies fool people by lowering 1 paise only on petrol diesel

मंगलवार को देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियल ऑयल की वेबसाइट के अनुसार 29 मई 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 78.43 रुपये रहा। यह एक दिन पहले के 78.27 रुपये के मुकाबले 16 पैसे महंगा था। इसी तरह डीजल के दाम भी एक दिन पहले के 69.17 रुपये के मुकाबले 14 पैसे बढ़ कर 69.31 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचे थे।      

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का दौर तो शुरू हो गया है, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में गिरावट चालू है। कल भी शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे कमजोर हुआ। 

स्टेट बैंक के एक अध्ययन के मुताबिक बीते एक महीने में डॉलर के मुकाबले रुपया 4.47 फीसदी कमजोर हो चुका है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि रुपया का कमजोर होना ज्यादा दिक्कत वाली बात है क्योंकि यदि डॉलर की कीमत एक रुपया बढ़ती है तो पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed