{"_id":"63676bca8d9b2d66f104e502","slug":"government-of-india-has-allowed-export-of-sugar-upto-60-lmt-during-the-sugar-season-2022-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला : सुधरेगी चीनी मिलों की स्थिति, भारत सरकार ने 60 लाख टन तक चीनी के निर्यात की दी अनुमति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बड़ा फैसला : सुधरेगी चीनी मिलों की स्थिति, भारत सरकार ने 60 लाख टन तक चीनी के निर्यात की दी अनुमति
Sun, 06 Nov 2022 02:00 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:00 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने कोटा के आधार पर 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति शनिवार को दे दी। खाद्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
चीनी का निर्यात
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में चीनी की कीमत स्थिरता और देश में चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति को संतुलित करने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत खाद्य मंत्रालय ने सीजन 2022-23 के दौरान 60 लाख टन तक चीनी के निर्यात की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
चीनी निर्यात कोटा की पहली खेप की मंजूरी सिर्फ 31 मई तक
अधिसूचना के मुताबिक, चीनी के अनियंत्रित निर्यात पर रोक लगाने और घरेलू खपत के लिए लिए वाजिब दर पर चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने एक नवंबर, 2022 से 31 मई, 2023 तक तर्कसंगत सीमा के साथ चीनी निर्यात की अनुमति देने का फैसला किया है। चीनी निर्यात कोटा की पहली खेप की मंजूरी सिर्फ मई के आखिर तक के लिए ही दी गई है। उसके बाद निर्याद कोटा तय करने का फैसला घरेलू चीनी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।
विज्ञापन
अब खुद या निर्यातकों के माध्यम से विदेशों में चीनी बेच सकते हैं चीनी मिलें
इससे पहले की तीन चीनी विपणन सत्रों (मार्केटिंग सेशन) के औसत चीनी उत्पादन का 18.23 प्रतिशत हिस्सा निर्यात कोटे के तौर पर चिह्नित किया गया है। खाद्य मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब चीनी मिलें खुद या निर्यातकों के माध्यम से विदेशों में चीनी बेच सकते हैं। इसके अलावा मिलें देश की दूसरी मिलों के निर्यात कोटे के साथ अदला-बदली भी कर सकेंगी।
विज्ञापन