फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government gives big holi gift, prices of lpg cylinder reduces by 47 rupees

होली पर सरकार ने दिया तोहफा, एलपीजी सिलेंडर के दाम में की बड़ी कटौती, लागू हुई नई कीमतें

Fri, 02 Mar 2018 05:01 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Mar 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
government gives big holi gift, prices of lpg cylinder reduces by 47 rupees
lpg

केंद्र सरकार ने मार्च महीने की शुरुआत और होली के त्योहार पर देश भर में उन करोड़ों लोगों को गिफ्ट दिया है जो एलपीजी सिलेंडर का प्रयोग करते हैं। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 मार्च से एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ी कटौती कर दी है। 

विज्ञापन


सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.50 रुपये की कटौती
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के चार बड़े महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.50 रुपये से ज्यादा की कटौती कर दी है। 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 493.09 रुपये, कोलकाता में 496.07 रुपये, मुंबई में 490.8 और चेन्नई में 481.21 रुपये में मिलेगा। इस हिसाब से दिल्ली में 2.54 रुपये, कोलकाता में 2.53 रुपये, मुंबई में 2.57 रुपये और चेन्नई में 2.56 रुपये सस्ता मिलेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


47 रुपये सस्ता मिलेगा बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर
अब से बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 47 रुपये सस्ता मिलेगा। चार महानगरों की अगर बात करें तो इसकी कीमतों में 45.50 रुपये से लेकर के 47 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 47 रुपये घटकर 689 रुपये हो गया है।

इसके अलावा कोलकाता में 45.50 रुपये घटकर 711.50 रुपये, मुंबई में 47 रुपये घटकर 661 रुपये और चेन्नई में 46.50 रुपये घटकर 699.50 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed