फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government focus on Lakhpati Didi yojana, this scheme made the path of BJP easier in Lok Sabha election 2024

Budget 2924: इस 'दीदी' पर है सरकार का खास फोकस, क्या लोकसभा चुनाव में इस योजना ने कर दी भाजपा की राह आसान?

Thu, 01 Feb 2024 02:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 01 Feb 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार
लखपति दीदी योजना मोदी सरकार की अहम योजना है। इसकी घोषणा पीएम ने 15 अगस्त 2023 लाल किला से की थी। योजना के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाओं को लाभ होने की उम्मीद जताई गई है। इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाएं मसलन बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी दीदी आदि शामिल हैं...
loader
Government focus on Lakhpati Didi yojana, this scheme made the path of BJP easier in Lok Sabha election 2024
Budget 2024: Lakhpati Didi - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। सीतारमण ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'लखपति दीदी' को लेकर बड़ा एलान किया है। वित्तमंत्री ने लखपति दीदी की संख्या दो करोड़ से तीन करोड़ बढ़ाने की बात कही है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी लखपति दीदी योजना का जिक्र किया था। राष्ट्रपति ने कहा था कि मोदी सरकार 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का अभियान चला रही है। आखिर क्या है मोदी सरकार की यह खास योजना, जिसमें महिलाओं को खास ट्रेनिंग देकर अर्निंग मेंबर बनने में हेल्प मिलती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपना घर सही से चला सकें।  

यह है लखपति दीदी योजना

लखपति दीदी योजना मोदी सरकार की अहम योजना है। इसकी घोषणा पीएम ने 15 अगस्त 2023 लाल किला से की थी। योजना के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाओं को लाभ होने की उम्मीद जताई गई है। इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाएं मसलन बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी दीदी आदि शामिल हैं। यह योजना इनके लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जो स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाएगी और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगी।

इस ट्रेनिंग के जरिए बिजनेस शुरू करने के तरीके बताए जाएंगे। स्कीम का फायदा उठाने के लिए महिला को संबंधित राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। महिला का स्वयं सहायता समूहों से जुड़ा होना अनिवार्य है। इसमें आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।

ये हैं योजना के लाभ

जो महिलाएं उद्यमी बनना चाहती हैं, उन्हें इस योजना के तहत अपना बिजनेस शुरू करने और बढ़ाने के लिए गाइड किया जाता है। इसमें बिजनेस प्लान, मार्केटिंग स्ट्रेटेजीज और बाजार तक पहुंच बनाने में सहायता करना शामिल है। इस योजना में आवश्यक फाइनेंशियल वित्तीय जानकारी के साथ कॉम्प्रिहेंसिव फाइनेंशियल लिटरेसी वर्कशॉप शामिल हैं। ये वर्कशॉप बजट, सेविंग, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल विकल्पों को समझने जैसे विषयों को कवर करती है। लखपति दीदी योजना माइक्रो क्रेडिट सुविधा देती है, जिससे महिलाओं को बिजनेस, एजुकेशन या दूसरी जरूरतों के लिए छोटे लोन मिल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed