फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government cuts natural APM gas price for first time in two years

Gas Price: दो साल में पहली बार प्राकृतिक गैस की कीमतों में कटौती, सीएनजी पर हो सकता है असर

Sun, 01 Jun 2025 02:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Jun 2025 02:54 PM IST
सार

फार्मूले के लागू होने के बाद से अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब सरकार ने इसमें 0.25 यूएस डॉलर की सालाना कटौती करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Government cuts natural APM gas price for first time in two years
सीएनजी की कीमतों पर होगा असर - फोटो : एएनआई

विस्तार

सरकार ने दो साल में पहली बार प्राकृतिक गैस की कीमतों में कटौती की है। इस प्राकृतिक गैस से ही वाहनों के लिए सीएनजी और खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस बनाई जाती है। सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमत को 6.75 यूएस डॉलर से घटाकर 6.41 यूएस डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स (mmBtu) करने का फैसला किया है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल ने यह नोटिफिकेशन जारी किया है। 
विज्ञापन


दो साल पहले सरकार ने तय किया था कीमतें तय करने फार्मूला
इससे पहले सरकार ने अप्रैल 2023 में प्राकृतिक गैस की कीमतें तय करने का नया फार्मूला लागू किया था। इस फार्मूले के तहत एक विशेषज्ञ समिति ने सुझाया कि लेगेसी फील्ड्स से निकलने वाली गैस, जिसे एपीएम गैस भी कहा जाता है, उसकी हर महीने कीमत तय करने के लिए, हर महीने औसतन कच्चे तेल आयात की कीमत का 10 प्रतिशत, जो न्यूनतम 4 डॉलर और अधिकतम 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू फिक्स किया गया था। इस फार्मूले के लागू होने के बाद से अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब सरकार ने इसमें 0.25 यूएस डॉलर की सालाना कटौती करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 1st June Rate Changed: एटीएफ की कीमत में तीन फीसदी की कटौती; वाणिज्यिक एलपीजी के दाम 24 रुपये घटे
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद
सरकार के फैसले से शहरों में गैस के रिटेलर जैसे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, महानगर गैस लिमिटेड और अदाणी टोटल गैस को बड़ी राहत मिल सकती है। ये कंपनियां पहले ही बढ़ती हालत से दबाव में हैं। अब कीमतें घटने से इन कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है। सीएनजी की खुदरा कीमतों पर भी सरकार के इस फैसले का असर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- FPI: भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों की वापसी, मई में एफपीआई निवेश 19,860 करोड़ रुपये के पार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed