फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gov has earned Rs 117 crore in the first two weeks of the Swachhata Campaign 3.0, just by disposing of scrap

मुहिम: स्वच्छता अभियान के पहले दो हफ्तों में कबाड़ का निपटारा कर 117 करोड़ रुपये जुटाए गए, मंत्री ने ये कहा

Tue, 17 Oct 2023 06:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 17 Oct 2023 06:13 PM IST
सार

Swachhata Special Campaign 3.0: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता विशेष अभियान 3.0 के दौरान 32.54 लाख वर्ग फुट की जगह को साफ किया गया है और वहां मौजूद कबाड़ को साफ करने के बाद उस जगह को उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
Gov has earned Rs 117 crore in the first two weeks of the Swachhata Campaign 3.0, just by disposing of scrap
Jitendra Singh - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने स्वच्छता विशेष अभियान 3.0 के पहले दो सप्ताह में सिर्फ स्क्रैप के निपटान से 117 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा अभी तक 32.54 लाख वर्ग फुट आकार के कार्यालय स्थान की सफाई की जा चुकी है और कबाड़ को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने स्वच्छता अभियान 3.0 के पहले दो सप्ताह के अंत में प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की सराहना की। यह विभाग अभियान में नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने देश भर के सभी सरकारी कार्यालयों में 2-14 अक्तूबर की अवधि में लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता को संस्थागत बनाने में हासिल की गई प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अभियान का फोकस सार्वजनिक इंटरफेस वाले कार्यालयों को कवर करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed