फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Google spent 2630 crore dollars for monopoly gave money to mobile manufacturing and telecom companies

Google: गूगल ने एकाधिकार के लिए खर्च किए 2630 करोड़ डॉलर, मोबाइल बनाने वाली व टेलीकॉम कंपनियों को दिया पैसा

Mon, 30 Oct 2023 05:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2023 05:33 AM IST
सार

अमेरिकी न्याय विभाग और कई राज्यों की ओर से गूगल के खिलाफ प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए अनुचित तौर-तरीके अपनाने और अपना एकाधिकार कायम करने के आरोपों के साथ दायर मुकदमे में यह जानकारी सामने आई है। इनके जरिये सार्वजनिक किए गूगल सर्च प्लस मार्जिन नामक दस्तावेज में यह सामने आया है।

विज्ञापन
Google spent 2630 crore dollars for monopoly gave money to mobile manufacturing and telecom companies
Google - फोटो : Istock

विस्तार

गूगल ने मोबाइल फोन व अन्य उपकरणों में अपने सर्च इंजन को पहले से इंस्टॉल करवाने के लिए स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों और टेलीकॉम कंपनियों को साल 2021 में 2,630 करोड़ डॉलर दिए। ऐसा करके उसने इंटरनेट सर्च इंजन के क्षेत्र में अपना एकाधिकार बनाए रखा।

विज्ञापन

अमेरिकी न्याय विभाग और कई राज्यों की ओर से गूगल के खिलाफ प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए अनुचित तौर-तरीके अपनाने और अपना एकाधिकार कायम करने के आरोपों के साथ दायर मुकदमे में यह जानकारी सामने आई है। इनके जरिये सार्वजनिक किए गूगल सर्च प्लस मार्जिन नामक दस्तावेज में यह सामने आया है। आरोप है कि गूगल ने एपल सफारी, डकडकगो जैसे प्रतिद्वंदियों को सर्च इंजन के क्षेत्र में स्थापित होने से रोकने के लिए यह पैसा दिया।

विज्ञापन

इन कंपनियों को दिया गया पैसा
अभी सामने नहीं आया कि हर कंपनी को गूगल ने कितना पैसा चुकाया। हालांकि, अनुमान हैं कि सबसे ज्यादा पैसा आईफोन व अन्य उपकरण बनाने वाली कंपनी एपल को मिला। पूर्व में अनुमान था कि अकेले एपल को 1,900 करोड़ मिले। बाकी पैसा पाने वाली कंपनियों में मोटोरोला, एलजी, सैमसंग और अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एटी एंड टी, टी-मोबाइल, वेरिजोन और वेब ब्राउजर बनाने वाली कंपनियां जैसे मोजीला, ओपेरा, यूसीवेब शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 में 12.17 लाख करोड़ रुपये कमाए
सर्च प्लस मार्जिन दस्तावेज के अनुसार, गूगल ने इंटरनेट सर्च कारोबार से 2021 में 14,600 करोड़ डॉलर कमाए। रुपये में यह राशि करीब 12.17 लाख करोड़ है। इसमें से 2,630 करोड़ डॉलर यानी करीब 2.20 लाख करोड़ रुपये का भुगतान उसने कंपनियों को किया। खास बात है कि उसने इस राशि ट्रैफिक अधिग्रहण लागत (टीएसी) के रूप में खर्च दिखाई। यह भी सामने आया कि उसने 2014 में सर्च कारोबार से 4,700 करोड़ डॉलर कमाए थे, यानी 7 साल में कमाई तीन गुना बढ़ी। वहीं, 2014 में ही टीएसी 710 करोड़ डॉलर थी, इसमें करीब चार गुना इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed