फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Good News Karnataka Government Hikes DA, Maharashtra to to give farmers 6000 rupees annually

Good News: एक ही दिन दो राहत भरे फैसले, कर्नाटक में DA बढ़ा, महाराष्ट्र में किसानों को हर साल मिलेंगे 6 हजार

Tue, 30 May 2023 06:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 30 May 2023 06:49 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) 31% से बढ़ाकर 35% कर दिया है। यह वृद्धि एक जनवरी 2023 से प्रभावी होगी। महाराष्ट्र में एक करोड़ से अधिक किसानों को सालाना 6000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
Good News Karnataka Government Hikes DA, Maharashtra to to give farmers 6000 rupees annually
Sidharamaiya

विस्तार

देश के दो बड़े राज्यों कर्नाटक और महाराष्ट्र में मंगलवार को दो अहम फैसले लिए गए। कर्नाटक सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA) 31% से बढ़ाकर 35% कर दिया है। यह वृद्धि एक जनवरी 2023 से प्रभावी होगी।

विज्ञापन

Image

महाराष्ट्र में एक करोड़ से अधिक किसानों को सालाना 6000 रुपये का किया जाएगा भुगतान

दूसरी ओर, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक नई वित्तीय योजना शुरू कर किसानों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत राज्य के एक करोड़ से अधिक किसानों को सालाना 6000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नमो शेतकारी महासम्मान योजना को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शिंदे ने कहा कि यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र की ओर से किसानों को प्रति वर्ष किस्तों में भुगतान किए जाने वाले 6,000 रुपये के अतिरिक्त है।  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना से एक करोड़ से अधिक किसानों को लाभ होगा।  फडणवीस, जो राज्य के वित्त मंत्री भी हैं, ने 2023-24 के बजट में इस योजना की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने मार्च में विधानसभा में पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed