फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Good news for Karnataka farmers, the central government will buy these five major Kharif crops

Karnataka: कर्नाटक के किसानों के लिए अच्छी खबर, इन पांच प्रमुख खरीफ फसलों को खरीदेगी केंद्र सरकार

Sat, 20 Sep 2025 05:26 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 20 Sep 2025 05:26 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना प्रणाली के तहत केंद्र सरकार कर्नाटक से मूंग, काला मूंग, सूरजमुखी, मूंगफली और सोयाबीन की खरीद करेगी। इससे राज्य के किसानों को काफी लाभ होगा। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोशी को पत्र लिखकर जानकारी दी।

विज्ञापन
Good news for Karnataka farmers, the central government will buy these five major Kharif crops
प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

सरकार कर्नाटक से मूंग, काला मूंग, सूरजमुखी, मूंगफली और सोयाबीन की खरीद करेगी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के किसानों को काफी लाभ होगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amitabh Kant: अमिताभ कांत बोले- ट्रंप का H1-B शुल्क बढ़ाने का कदम अमेरिकी नवाचार पर डालेगा असर
विज्ञापन


जोशी ने इस फैसले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया है कि वे राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत 2025-26 खरीफ सीजन के दौरान कर्नाटक में उगाई गई इन फसलों की खरीद को मंजूरी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने दी मंजूरी

इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोशी को पत्र लिखकर जानकारी दी। पत्र के अनुसार, कर्नाटक सरकार ने खरीफ 2025-26 सीजन में इन फसलों की खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा था। केंद्र ने उस पर विचार करते हुए 38,000 मीट्रिक टन हरे चना, 60,180 मीट्रिक टन उड़द, 15,650 मीट्रिक टन सूरजमुखी, 61,148 मीट्रिक टन मूंगफली और 1,15,000 मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद को स्वीकृति दी है। कृषि मंत्री चौहान ने पत्र में कहा कि यह मंजूरी भारत सरकार की किसानों के हितों की रक्षा करने और उन्हें स्थिर एवं टिकाऊ आय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कर्नाटक के किसानों के लिए बड़ी राहत

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला कर्नाटक के किसानों को बड़ी राहत देगा। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह तुरंत जिलेवार खरीद केंद्र स्थापित करे और पूरे प्रदेश में खरीद प्रक्रिया शुरू करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed