फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold-silver prices reaches to its maximum on wednesday, rupees closses at 71.69 against dollar

ईरान संकटः सोने-चांदी की कीमतों में आया सबसे बड़ा उछाल, 71.69 पर बंद हुआ रुपया

Wed, 08 Jan 2020 05:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 08 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
gold-silver prices reaches to its maximum on wednesday, rupees closses at 71.69 against dollar
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

ईरान-अमेरिका के बीच जारी संकट के बीच बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में इस साल का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। वहीं चांदी की कीमत भी 49500 के पार चला गया। वहीं रुपया भी कमजोर होकर के 72 के पार चला गया । वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 

विज्ञापन

इतना बढ़ गया हाजिर भाव

दिल्ली सराफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 485 रुपये बढ़कर के 41,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में 41,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी 855 रुपये की तेजी के साथ इसका भाव 49,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी मंगलवार को 48,675 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे कमजोर होकर 72.02 पर ट्रेंड कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये में 14 पैसे की मजबूती

रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 71.69 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 72.02 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 71.83 के स्तर पर बंद हुआ था।

1.2 फीसदी उछला सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 41,117 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना फरवरी डिलीवरी 454 रुपये यानी 1.12 फीसदी बढ़कर 41,117 रुपये प्रति दस ग्राम पर बोला गया। इसमें 6,824 लॉट का कारोबार हुआ।



सोना के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 483 रुपये यानी 1.18 फीसदी बढ़कर 41,350 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसमें 1,459 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.29 फीसदी बढ़कर 1,594.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी बढ़त के साथ 18.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed