फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold prices rises on two weeks high, silver too make gains at mcx

कोरोनावायरसः दो हफ्ते के उच्चतम पर पहुंचा सोने का दाम, चांदी ने भी मारा उछाल

Mon, 27 Jan 2020 01:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 27 Jan 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
gold prices rises on two weeks high, silver too make gains at mcx
प्रतीकात्मक तस्वीर

चीन के अलावा दुनिया के दस देशों में फैल चुके खतरनाक कोरोनावायरस के असर से पूरी दुनिया में सोने की कीमतें दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। इसका असर भारत में सोने के वायदा कारोबार पर देखने को मिला है। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमतों में उछाल देखने को मिला। 

विज्ञापन


फरवरी वायदा कारोबार में सोने की 10 ग्राम कीमत 40590 रुपये पर पहुंच गई है। केडिया कमोडिटी के निदेशक अजय केडिया ने कहा कि चीन में वायरस के खतरनाक स्तर से निवेशकों के फिलहाल सोना सबसे मजबूत धातु बनकर निकला है। एमसीएक्स पर फरवरी की वायदा कीमतों में 208 रुपये की तेजी देखने को मिली और यह 40560 रुपये पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी की कीमतों में 341 रुपये का उछाल देखने को मिला और यह 47276 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपये में आ सकती है कमजोरी

कोरोनावायरस के अलावा अमेरिका और यूरोप से कई सारे डाटा आने हैं, जिनकी वजह से डॉलर अन्य मुद्राओं के मुकाबले और मजबूत होगा। भारतीय रुपये में आगे और कमजोरी देखने को मिल सकती है। न्यूयॉर्क में सोना 1579.11 डॉलर प्रति औंस पर था। हालांकि कारोबार के दौरान कीमतें 1586.42 के स्तर पर पहुंच गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed