फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold price jumped by Rs 900 to revisit all-time high of Rs 89400 per 10 grams 19 feb

Gold Rate: सोने की कीमत ने बनाया नया कीर्तिमान, 900 रुपए का उछाल; जानें सोना और चांदी का आज का भाव

Wed, 19 Feb 2025 06:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 06:19 PM IST
सार

इस साल अब तक सोने की कीमत में 10,010 रुपये यानी 12.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 1 जनवरी को यह 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Gold price jumped by Rs 900 to revisit all-time high of Rs 89400 per 10 grams 19 feb
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 900 रुपये बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 14 फरवरी को स्थानीय बाजारों में यह 1,300 रुपये बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। वहीं चांदी का भाव भी बुधवार को 600 रुपये बढ़कर 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

विज्ञापन


इस साल अबतक सोने का भाव 10010 रुपये यानी 12.6 प्रतिशत बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि एक जनवरी को सोने का भाव 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत 900 रुपये की तेजी के साथ 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नए शुल्क की धमकियों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने और सतत लिवाली के साथ-साथ बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण बुधवार को सोने में तेजी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, सोने में तेजी जारी रही। शुल्क के कारण वैश्विक अनिश्चितता ने सोने की स्थिति को सुरक्षित-संपत्ति के रूप में मजबूत किया है, बैंकों और कोषों ने अधिक आवंटन बनाए रखा है।  अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 12 डॉलर बढ़कर 2,960.99 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर के करीब पहुंच गया। पिछले सप्ताह वैश्विक बाजारों में यह 2,968.50 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।


एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा भी 33.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की जनवरी की मौद्रिक नीति बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed