फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today november 30 2022

Sone Chandi Ka Bhav: रुपये की मजबूती से सोना 71 रुपये सस्ता हुआ, चांदी भी 66 रुपये टूटी

Wed, 30 Nov 2022 07:52 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 30 Nov 2022 07:52 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 71 रुपये घटकर 53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबार में पीली धातु 53,371 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।चांदी भी 66 रुपये गिरकर 63,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today november 30 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार रुपये की मजबूती के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 71 रुपये घटकर 53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबार में पीली धातु 53,371 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


चांदी भी 66 रुपये गिरकर 63,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, 'रुपये में मजबूती और वैश्विक जोखिमों को देखते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है।' वहीं इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 81.44 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


परमार ने कहा कि कॉमेक्स हाजिर सोना मई 2021 के बाद से अपने सबसे बड़े मासिक लाभ की ओर बढ़ रहा है, डॉलर के संकेतों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गति को धीमा करने की तैयारी कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव क्रमश: 1,756.5 डॉलर प्रति औंस और 21.34 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed