Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में सोना 105 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 52 रुपये मजबूत हुई
Gold-Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 105 रुपये गिरकर 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 52 रुपये बढ़कर 69,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विस्तार
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 105 रुपये गिरकर 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से यह जानकारी दी गई। पिछले कारोबार में सोना 56,631 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि इस दौरान चांदी 52 रुपये बढ़कर 69,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, “दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमत 105 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करती दिखी।”
मंगलवार को डॉलर इंडेक्स में 0.18 फीसदी की तेजी आई, जिससे सोने के भाव पर दबाव बढ़ा। विश्लेषक ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल भी हाल के निचले स्तर से संभल गया।
विदेशी बाजार में सोना और चांदी 1,910 डॉलर प्रति औंस और 24.16 डॉलर प्रति औंस के भाव के साथ हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बुलियन ट्रेडर्स आज देर रात आने वाले यूएस रिटेल सेल्स और पीपीआई डेटा पर नजर बनाए हुए हैं।