फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today january 10 2023

Gold Silver Price Today: सोने में 105 रुपये की गिरावट, चांदी 833 रुपये फिसली

Tue, 10 Jan 2023 07:59 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 10 Jan 2023 07:59 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 833 रुपये टूटकर 68,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today january 10 2023
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


चांदी भी 833 रुपये टूटकर 68,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ''अमेरिकी डॉलर में गिरावट से बाजार को समर्थन मिलने के बाद मंगलवार को कॉमेक्स सोने की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।   
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में सोना 1,872 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.47 डॉलर प्रति औंस रह गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, ''सात सप्ताह के उच्च स्तर के आसपास पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता रही क्योंकि निवेशकों का ध्यान मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी और रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार सोने की कीमतें कमजोर रहीं क्योंकि रुपये की सकारात्मक गति ने घरेलू कीमतों को 55,700 से नीचे रखा। इसमें 135 रुपये की गिरावट आई क्योंकि कॉमेक्स सोना 1880 डॉलर के करीब तटस्थ रहा। ग्लोबल मार्केट में निवेशकों की नजर शाम को फेड प्रमुख पॉवेल के महत्वपूर्ण भाषण पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed