फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 15 2022

Gold Silver Price Today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना 420 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 869 रुपये टूटी

Thu, 15 Dec 2022 06:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 15 Dec 2022 06:55 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 420 रुपये गिरकर 54,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 869 रुपए टूटकर 68,254 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 15 2022
सोने-चांदी का दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुख के बीच गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 420 रुपये गिरकर 54,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 54,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस दौरान चांदी भी 869 रुपए टूटकर 68,254 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाल निशान पर कारोबार करते हुए 1,788 डॉलर प्रति औंस के भाव पर है, जबकि चांदी का भाव 23.14 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार, "अमेरिकी फेड के तेज रुख के कारण कॉमेक्स गोल्ड की कीमतें एशियाई कारोबारी घंटों में कम कारोबार कर रही हैं। फेड चेयरमैन पॉवेल ने मुद्रास्फीति को लक्षित स्तर पर कम करने के लिए अगले साल और अधिक दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है।"
विज्ञापन


# गोल्ड फ्यूचर की कीमतें बढ़ीं

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% बढ़कर 54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 0.4% बढ़कर 68,072 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। एमसीएक्स पर .995 शुद्धता वाले गोल्ड स्पॉट और फ्यूचर की कीमतें पिछले एक पखवारे के दौरान इस प्रकार रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed