{"_id":"63987ce28b439435ea0ce684","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-december-13-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में कमजोरी से सोना आठ रुपये कमजोर हुआ; चांदी 82 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में कमजोरी से सोना आठ रुपये कमजोर हुआ; चांदी 82 रुपये मजबूत हुई
Tue, 13 Dec 2022 06:53 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:53 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना आठ रुपये गिरकर 54,534 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। चांदी हालांकि 82 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाकर 68,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना आठ रुपये गिरकर 54,534 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में पीली धातु 54,542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते हुए बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी हालांकि 82 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाकर 68,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,787.80 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी की कीमत 23.48 डॉलर प्रति औंस रही।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "डॉलर कम ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगभग पांच महीने के निचले स्तर पर है, क्योंकि निवेशक यूएस कंज्यूमर इन्फ्लेशन डेटा के आगे सतर्क बने हुए हैं।"
विज्ञापन
एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों को देखते हुए सोने की कीमतों को समर्थन हासिल हुआ है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े 7.3% से 7.7% के बीच रहने की उम्मीद है। कॉमेक्स गोल्ड पर सोने की कीमतों को 1780 डॉलर प्रति औंस के भाव पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि 1800 डॉलर प्रति औंस का भाव रेजिस्टेंस (प्रतिरोध) के रूप में काम कर रहा है।