फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने में 100 रुपए की तेजी, चांदी कीमतों में 350 रुपये की गिरावट आई

Wed, 27 Dec 2023 05:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Dec 2023 05:59 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी कीमत इस दौरान 350 रुपये की गिरावट के साथ 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी के भाव। - फोटो : Pixabay

विस्तार

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी दिन सोना 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी इस दौरान 350 रुपये की गिरावट के साथ 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 

विज्ञापन

गोल्ड फ्यूचर के फरवरी अनुबंध में आया 334 रुपये का उछाल

एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का फरवरी अनुबंध 334 रुपये उछलकर 63,359 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 109 रुपये की तेजी के साथ 75,135 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,067 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.15 डॉलर प्रति औंस रह गई।

विज्ञापन

फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताने के बाद सोने के भाव चढ़े

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज में जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी के अनुसार सोने की कीमतों में तेजी जारी है क्योंकि मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों से 2024 में ब्याज दरों में कटौती के अनुमानों का डॉलर सूचकांक तथा अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकार 2024 में भी सोने की कीमतों में मजबूती का लगा रहे अनुमान

2024 के लिए गोल्ड आउटलुक पर बोलते हुए साहीबंधु गोल्ड लोन्स की मार्केटिंग हेड महक श्रीवास्तव ने कहा, "पीली धातु ने अच्छा प्रदर्शन किया है और चालू वर्ष में इसमें 12% से अधिक की तेजी आई है। इस क्षेत्र के विशेषज्ञों और विश्लेषकों का अनुमान है कि कीमती धातुओं की उच्च मांग के बीच सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। गोल्ड लोन एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म सही बंधु गोल्ड लोन का अनुमान है कि 2024 में प्रति ग्राम सोने की दर में वृद्धि जारी रहने के कारण सोने के खिलाफ ऋण की मांग में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed