{"_id":"65674b4791722ba73e0d2498","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 750 रुपये उछलकर 63500 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी में 800 रुपये की मजबूती","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 750 रुपये उछलकर 63500 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी में 800 रुपये की मजबूती
Wed, 29 Nov 2023 08:01 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 29 Nov 2023 08:01 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 750 रुपये की तेजी के साथ 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 800 रुपये उछलकर 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना चांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 750 रुपये की तेजी के साथ 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी भी 800 रुपये उछलकर 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच बुधवार को सोना 750 रुपये की तेजी के साथ 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी का भाव तेजी के साथ क्रमश: 2,041 डॉलर प्रति औंस और 24.95 डॉलर प्रति औंस हो गया। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 27 डॉलर की तेजी के साथ 2,041 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन
गांधी ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने और फेडरल रिजर्व के एक अधिकारी के बयान से इस बात की संभावना बढ़ी है कि केंद्रीय बैंक अगले साल ब्याज दरों में कटौती शुरू करेगा। इससे व्यापारियों की धारणा को बल मिला और कॉमेक्स पर सोना मई के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।