फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने में 200 रुपये की गिरावट; चांदी स्थिर, डालिए सर्राफा बाजार के भाव पर एक नजर

Mon, 30 Oct 2023 05:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 30 Oct 2023 05:56 PM IST
सार

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये टूटकर 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये टूटकर 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बाद सोमवार को सोने में 200 रुपये की गिरावट आई।" हालांकि, चांदी 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।
विज्ञापन


गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण सोमवार को कॉमेक्स पर सोने की कीमत में गिरावट आई। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,995 डॉलर प्रति औंस और 23.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के सहायक उपाध्यक्ष (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा, 'निवेशक अमेरिकी अर्थव्यवस्था के फेडरल रिजर्व के आकलन और भविष्य की मौद्रिक नीति के फैसलों के बारे में किसी भी संकेत पर करीब से नजर रखे हुए हैं। क्योंकि वे ब्याज दरों और डॉलर के मूल्य को प्रभावित कर सकते हैं, इससे सोने की कीमतें भी प्रभावित होती हैं।

बीते कुछ हफ्तों से सोने में दिख रही मजबूती
देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोमवार को मामूली नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में चमक बनी हुई है। ग्लोबल बाजार में भी सोना ऑलटाइम हाई के  अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पिछले कुछ दिनों से 2000 डॉलर प्रति औंस आसपास कारोबार करता दिखा है। सोने के दाम इस साल की शुरुआत से ही मजबूत हुए हैं। मौजूदा समय में लगातार तीन हफ्तों से सोने की कीमतों में मजबूती आई है।


क्या है पीली धातु का भाव चढ़ने का कारण?  
पिछले साल रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सोने के भाव चढ़े थे। इस साल पश्चिम एशिया में संघर्ष और तनाव के कारण सोने पर निवेशकों का भरोसा फिर बढ़ रहा है। निवेशक सोने में पैसा लगाने को सुरक्षित मानते हैं। यही कारण है कि इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद दुनिया भर में आर्थिक मोर्चे पर बढ़ रही अनश्चितता के बीच लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। नतीजा कीमतों में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed