Gold Silver Price Today: सोना 150 रुपये उछला, चांदी की कीमतों में 120 रुपये की गिरावट
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी 120 रुपये की गिरावट के साथ 77,580 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 120 रुपये की गिरावट के साथ 77,580 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
वैश्विक बाजार में सोना तेज, चांदी स्थिर
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 150 रुपये की तेजी के साथ 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,022 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.65 डॉलर प्रति औंस के भाव पर लगभग अपरिवर्तित रही। गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर से समर्थन मिलने से सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में तेजी आई।