{"_id":"6938438b4addf8c02d020c3d","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-and-silver-price-today-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: फेड के फैसले से पहले सर्राफा बाजार में बिकवाली; सोना ₹1,000 टूटा, चांदी 4,500 रुपये गिरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price: फेड के फैसले से पहले सर्राफा बाजार में बिकवाली; सोना ₹1,000 टूटा, चांदी 4,500 रुपये गिरी
Tue, 09 Dec 2025 09:13 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:13 PM IST
सार
Gold Silver Price: ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोने का भाव 1,000 रुपये टूटकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस बीच, चांदी 4,500 रुपये लुढ़ककर 1,80,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। आइए जानते हैं सर्राफ बाजार का पूरा हाल।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों से पहले निवेशकों की सतर्कता और स्थानीय बाजार में सुस्त मांग के चलते मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में भारी बिकवाली देखी गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, सोने का भाव 1,000 रुपये टूटकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विश्लेषकों का मानना है कि व्यापारी अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों पर फैसले को लेकर 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में हैं, जिसका सीधा असर बाजार की धारणा पर पड़ा है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की राय एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड, सौमिल गांधी ने कहा, "मंगलवार को सोने में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन कीमतें एक सीमित दायरे में ही रहीं। बाजार प्रतिभागी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के बहुप्रतीक्षित फैसले से पहले सतर्कता बरत रहे हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि बाजार ने ब्याज दरों में कटौती को पहले ही डिस्काउंट कर लिया है। अब निवेशकों का पूरा ध्यान पॉलिसी स्टेटमेंट और फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है, जिससे भविष्य की मौद्रिक नीति और डॉलर की दिशा तय होगी। चांदी की चमक भी फीकी सोने की तर्ज पर चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,500 रुपये लुढ़ककर 1,80,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल हालांकि, घरेलू बाजार के विपरीत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने में हल्की तेजी देखी गई। स्पॉट गोल्ड 14.83 डॉलर या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,205.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट, प्रवीण सिंह ने बताया, "बुधवार को आने वाले एफओएमसी के फैसले से पहले स्पॉट गोल्ड 4,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कंसोलिडेट कर रहा है।"
उन्होंने यह भी कहा कि राजकोषीय और महंगाई की चिंताओं के बीच ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में उछाल से कमोडिटीज पर दबाव बन रहा है। अमेरिकी सरकार द्वारा इस सप्ताह 119 अरब डॉलर के बॉन्ड जारी करने की तैयारी के बीच यूएस ट्रेजरी यील्ड कई महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। चांदी में विदेशी बाजार में स्थिरता विदेशी बाजारों में स्पॉट सिल्वर 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 58.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
ऑग्मोंट की रिसर्च हेड, रिनिशा चैनानी ने कहा, "जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और 9-10 दिसंबर की बैठक में फेड द्वारा 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद से चांदी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।" चैनानी ने कहा कि ट्रेडर फेड के आर्थिक अनुमानों और 2026 व उसके बाद के दृष्टिकोण को लेकर पॉवेल की टिप्पणियों को बारीकी से ट्रैक करेंगे।