फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोना फिर 96450 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर, चांदी 2500 रुपये चढ़ी

Tue, 15 Apr 2025 05:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 15 Apr 2025 05:39 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी की कीमत 2,500 रुपए बढ़कर 97,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं सर्राफ बाजार का हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

दिल्ली में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50 रुपए बढ़कर 96,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। पिछले सत्र में यह 95,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Retail Inflation: थोक के बाद खुदरा महंगाई दर में भी नरमी; छह साल के निचले स्तर 3.34% पर पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी की कीमत 2,500 रुपए बढ़कर 97,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को यह सफेद धातु 500 रुपये की गिरावट के साथ 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 13.67 डॉलर या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 3,224.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, कॉमेक्स सोना वायदा जून डिलीवरी के लिए 0.47 प्रतिशत बढ़कर 3,241.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी व्यापार नीति से जुड़ी लगातार अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर के आसपास स्थिर बनी हुई हैं।


ये भी पढ़ें: WPI Inflation: खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने से मार्च में थोक महंगाई दर घटकर 2.05% पर, यह चार महीने में सबसे कम

मेहता ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजर रहेगी, जिसमें निवेशक यह जानना चाहेंगे कि यदि व्यापारिक तनाव बढ़ता है या आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तो केंद्रीय बैंक क्या प्रतिक्रिया देगा। एशियाई बाजार में हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 32.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

ये भी पढ़ें: Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में टैरिफ के बाद हुए नुकसान की भरपाई, किन शेयरों की बेहतर चाल? यहां जानें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, अब व्यापारियों की नजर मंगलवार को जारी होने वाले एनवाई एम्पायर स्टेट मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स सहित अमेरिकी मैक्रो डेटा पर है। इसके अलावा, बाजार सहभागियों को अधिक जानकारी के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्य थॉमस बार्किन और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड के भाषणों का भी इंतजार रहेगा। गांधी ने कहा कि हालांकि, मुख्य ध्यान टैरिफ संबंधी सुर्खियों पर रहेगा, जो सर्राफा कीमतों को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed