फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 200 रुपए गिरकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 500 रुपये बढ़ी

Wed, 18 Dec 2024 06:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Dec 2024 06:10 PM IST
सार

Gold Silver Price: मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपए घटकर 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को चांदी 500 रुपए चढ़कर 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 200 रुपये घटकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को चांदी 500 रुपए चढ़कर 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को यह 91,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पिछले तीन सत्रों में यह सफेद धातु 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर चुकी है।

विज्ञापन

सोने पर निवेशक सतर्क रुख अपना रहे

मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपए घटकर 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि इससे पहले इसका भाव 78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जानकारों के अनुसार, सोने पर निवेशक रक्षात्मक रुख अपनाए हुए है, क्योंकि बाजार अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहा है, जो बुलियन कीमतों के लिए आगे का मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है। इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 74 रुपये अथवा 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,945 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष अनुसंधान विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, "सोना एक रेंज के भीतर कारोबार कर रहा है। बाजार प्रतिभागी आज रात फेड की नीति घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फेड के 2025 के दृष्टिकोण और नौकरी बाजार से जुड़ी चिंताओं पर भी बाजार का ध्यान है।

एमसीएक्स पर सोना 76,950 रुपये के करीब

एमसीएक्स पर सोना 76,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि फेड की घोषणा से सोने की कीमतों में अगले चरण की चाल तय होने की उम्मीद है। हालांकि, एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी चांदी का भाव 45 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत गिरकर 90,830 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। एशियाई कारोबारी सत्र में कॉमेक्स सोना वायदा 0.08 प्रतिशत बढ़कर 2,664.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और उम्मीद से बेहतर अमेरिकी खुदरा बिक्री आंकड़ों के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। इस बीच, वैश्विक बाजारों में चांदी 30.92 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "अमेरिकी डॉलर में मजबूती, ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी, मिश्रित अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और युद्धविराम अपडेट के कारण सोने और चांदी में गिरावट आई।"



मोदी ने कहा कि व्यापारियों का ध्यान अमेरिकी आवास, सकल घरेलू उत्पाद और मुद्रास्फीति जैसे व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर रहेगा, जिससे सोने और चांदी की कीमतों की दिशा के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है। व्यापारियों के अनुसार, निवेशक फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणी और अद्यतन आर्थिक अनुमानों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इससे डॉलर पर प्रभाव पड़ेगा और सोने की कीमत को कुछ प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed