फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 600 रुपये गिरकर 77,700 रुपये पर पहुंचा, चांदी 2,800 रुपये लुढ़की

Wed, 09 Oct 2024 07:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 09 Oct 2024 07:34 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली में बुधवार को सोने का भाव लगातार दूसरे दिन 600 रुपये घटकर 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 2,800 रुपए की गिरावट के साथ 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कमजोर घरेलू मांग के बीच बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव लगातार दूसरे दिन 600 रुपये घटकर 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को यह कीमती धातु 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को चांदी भी 2,800 रुपए की गिरावट के साथ 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपए गिरकर 77,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कारोबारियों का मानना है कि घरेलू मांग कमजोर रहने से पीली धातु की कीमतों में गिरावट आई।

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 29 रुपये या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 75,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध का भाव भी 754 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत बढ़कर 89,483 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 2,634.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "सुरक्षित निवेश प्रीमियम में कमी के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। इस गिरावट का कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और अधिक कटौती की संभावना कम होना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 30.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री ने कहा कि हिजबुल्लाह की ओर से इस्राइल के साथ युद्ध विराम पर बातचीत की मांग से जुड़ी रिपोर्ट सामने आने के बाद सोने और चांदी में भारी बिकवाली दिखी। इस खबर के बाद बाजार के सहभागियों को मध्य पूर्व में संभावित तनाव कम होने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने लॉन्ग पोजीशन पर मुनाफावसूली की।


शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज के एसोसिएट वीपी प्रवीण सिंह के अनुसार, अमेरिकी महंगाई के आने वाले आंकड़ों को देखते हुए सोने में कुछ सुधार दिख सकता है। हालांकि, जब तक भू-राजनीतिक तनाव और नहीं बढ़ता या यूएस यील्ड में उल्लेखनीय गिरावट नहीं आती, तब तक बढ़त सीमित रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed