फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में बदलाव नहीं, चांदी 1100 रुपये फिसली

Thu, 08 Aug 2024 08:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 08 Aug 2024 08:22 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा, जबकि चांदी की कीमत में 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा, जबकि चांदी की कीमत में 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी 1,100 रुपए गिरकर 81,100 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में सोना 82,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 71,350 रुपए और 71,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर अपरिवर्तित रहा।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स पर सोने का भाव तीन डॉलर की तेजी के साथ 2,396 डॉलर प्रति औंस हो गया। कॉमेक्स पर सोने में पिछले कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद तेजी के साथ कारोबार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, "निवेशकों का झुकाव जोखिम से बचने की धारणा के साथ सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर है, जबकि डॉलर सूचकांक में कमजोरी और अमेरिकी ट्रेजरी का प्रतिफल सोने की कीमतों के लिए अच्छा संकेत है।"

अबंस होल्डिंग्स के मुख्य कार्याधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, पीली धातु की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं क्योंकि फेडरल रिजर्व (फेड) से ब्याज दर में कटौती के आसपास आशावाद ने गैर-प्रतिफल वाली संपत्ति को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में आकर्षक बना दिया है।

भू-राजनीतिक तनाव जारी रहने से बढ़ते जोखिम ने पीली धातु के मूल सिद्धांतों को मजबूत बनाए रखा है। मेहता ने कहा कि मौद्रिक नीति के मार्ग पर आगे की दिशा के लिए व्यापारी फेड सदस्यों के भाषणों पर नजर रखेंगे।

वैश्विक बाजारों में चांदी का भाव 26.89 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। शेयरखान बाई बीएनपी परिबा के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (फंडामेंटल करेंसी एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा, "अमेरिका के बेरोजगार दावों के आंकड़े गुरुवार को जारी होने से बाजार में और उतार-चढ़ाव आ सकता है।"


एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस व मुद्रा) शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार भागीदारों को अमेरिका में जुलाई के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार रहेगा और सितंबर की शुरुआत में आने वाली गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट ब्याज दरों में कटौती की निश्चितता की पुष्टि करने में महत्वपूर्ण होगी। त्रिवेदी ने कहा कि सोने के व्यापारियों को कीमतों की भविष्य की दिशा का आकलन करने के लिए इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed