{"_id":"66b386db7aca7c6d880cf496","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 350 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 200 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price: सोना 350 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 200 रुपये मजबूत हुई
Wed, 07 Aug 2024 08:08 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 07 Aug 2024 08:08 PM IST
सार
Gold Silver Price: वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें घटने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सोना 350 रुपये सस्ता होकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 200 रुपये की मजबूती के साथ 82,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
gold
- फोटो : istock
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में नरमी दिखी। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें घटने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सोना 350 रुपये सस्ता होकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9% की शुद्धता वाला सोना 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
अखिल भारतीय सर्राफा एसोशिएशन के अनुसार चांदी की कीमतों में चार दिनों की बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को तेजी लौटी। चांदी की कीमतें 200 रुपये की मजबूती के साथ 82,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 82,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
इस बीच, 99.5% की शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपये कम होकर 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 71,350 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
कारोबारियों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट वैश्विक बाजार से आए संकेतों और आयात शुल्क में कटौती के कारण आई है।
वैश्विक बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर सोना 2,393 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया। पिछले सत्र की तुलना में इसमें 16 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट डॉलर के साथ अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के कारण आई।
एचडीएफसी सिक्योरिटी के एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) की ओर से सोने की खरीद पर जारी रोक से सर्राफा बाजार पर दबाव रहा। लगातार तीसरे महीने में चीन के केंद्रीय बैंक ने कोई सोना नहीं खरीदा है।