फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: कमजोर मांग व आयात शुल्क में कटौती से सोना 650 रुपए टूटकर 71,650 रुपए पर पहुंचा, चांदी स्थिर

Wed, 24 Jul 2024 07:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 24 Jul 2024 07:05 PM IST
सार

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला दोनों ही सोना 650 रुपये टूटकर क्रमश: 71,650 रुपये और 71,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। बाजार सूत्रों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट का कारण सोने और चांदी सहित कई उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती है। सरकार ने सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
Gold Silver Price - फोटो : PTI

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं की ओर से कमजोर मांग और 2024-25 के बजट में आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के कारण स्थानीय बाजार में बुधवार को सोना 650 रुपये की गिरावट के साथ 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को सोना 3,350 रुपये की गिरावट के बाद पिछले सत्र में 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, स्थानीय बाजार में चांदी 87,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन


दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला दोनों ही सोना 650 रुपये टूटकर क्रमश: 71,650 रुपये और 71,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। बाजार सूत्रों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट का कारण सोने और चांदी सहित कई उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती है। सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है। पिछले दो सत्रों में सोने की कीमतों में 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार, "वित्त मंत्री की ओर से आयात शुल्क में कटौती की घोषणा से बाजार आश्चर्यचकित रह गया और घरेलू मोर्चे पर सोने और चांदी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।" मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी रिसर्च) मानव मोदी ने कहा, 'दूसरी तरफ कॉमेक्स पर कीमतों में तेजी से घरेलू कीमतों के साथ इसकी असमानता बढ़ गई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि इसके अलावा घरेलू कीमतों को शुल्क कटौती के प्रभाव को पचाने और कॉमेक्स के बराबर आने में कुछ समय लग सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का भाव छह डॉलर की तेजी के साथ 2,461.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बारे में बाजार में स्पष्टता का इंतजार होने के बीच कॉमेक्स पर सोने की कीमत मंगलवार को चार दिनों से जारी गिरावट को तोड़ते हुए 2,400 डॉलर प्रति डॉलर के ऊपर पहुंच गई।

कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चेनवाला के अनुसार, "फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के लिए अमेरिका के आगामी आंकड़े जारी होने से पहले बुधवार को सोने में तेजी बनी रही और यह 2,410 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार करता दिखा।' 

चैनवाला ने कहा कि प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से बुधवार को जारी होने वाले  पीएमआई आंकड़ों पर करीब से नजर रखी जाएगी, ताकि जुलाई में कारोबारी गतिविधियों की शुरुआती जानकारी मिल सके। न्यूयॉर्क में चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 29.38 डॉलर प्रति औंस हो गया।


जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में ईबीजी- कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, विदेशी बाजार में सोने की कीमतें सकारात्मक रूप से कारोबार कर रही हैं और शुल्क कटौती के कारण मंगलवार की तेज बिकवाली के बाद आगे सोने में रिकवरी दिख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed