फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने में 200 रुपये की गिरावट, चांदी 800 रुपये लुढ़की

Mon, 03 Jun 2024 10:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Jun 2024 10:07 PM IST
सार

Gold Silver Price: पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 800 रुपये टूटकर 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
Gold Silver Price - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये के नुकसान के साथ 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 800 रुपये टूटकर 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमत (24 कैरेट) 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये गिरावट है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,320 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर कम है।

गांधी ने कहा कि बाजार की धारणा में बदलाव तथा गाजा में युद्ध विराम की संभावना के बाद सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में कमी के कारण सोने में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ।

इसके अलावा, चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 30.19 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 30.37 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed