{"_id":"664361aabac795831803247b","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Siver Price: सोने में 200 रुपये की गिरावट, चांदी 800 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Siver Price: सोने में 200 रुपये की गिरावट, चांदी 800 रुपये मजबूत हुई
Tue, 14 May 2024 06:36 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 14 May 2024 06:36 PM IST
सार
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी 800 रुपये की तेजी के साथ 86,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : Social Media
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 800 रुपये की तेजी के साथ 86,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 85,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव आठ डॉलर की गिरावट के साथ 2,339 डॉलर प्रति औंस रह गया।"
विज्ञापन
गांधी ने कहा कि व्यापारियों ने मुद्रास्फीति के दबाव के खिलाफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था में संभावित मंदी का अनुमान लगाया जिससे सोने में गिरावट दिखी। महंगाई का दबाव इस साल ब्याज दरों को कम करने की अमेरिकी फेडरल रिजर्व की योजना को बाधित कर सकता है। वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत तेजी के साथ 28.35 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले सत्र में सोना 28.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
विज्ञापन
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में ईबीजी- कमोडिट एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार औद्योगिक धातुओं में तेजी के संकेतों के बाद चांदी की कीमतों में सकारात्मक कारोबार जारी है।