फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Gold loan transfer can save interest

Gold Loan: गोल्ड लोन ट्रांसफर से बचा सकते हैं ब्याज, हो सकता है बड़ा फायदा

Mon, 02 Aug 2021 01:36 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 01:36 PM IST
सार

अगर आप मौजूदा बैंक या एनबीएफसी में गोल्ड लोन पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं तो इसे अन्य बैंक में शिफ्ट कर कैसे बचत कर सकते हैं, पूरा गणित बताती प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Gold loan transfer can save interest
गोल्ड लोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरबीआई का रेपो रेट दो दशक में सबसे कम होने से बैंक भी विभिन्न खुदरा कर्ज पर कम ब्याज वसूल रहे हैं। जरूरत पर सबसे आसानी से मिलने वाले गोल्ड लोन की ब्याज दरें भी कम हुई हैं। कमोडिटी मामलों के विशेषज्ञ अजय केडिया का कहना है कि गोल्ड लोन पर बैंकों व एनबीएफसी का जोखिम काफी कम होता है, फिर भी वे ज्यादा ब्याज वसूलती हैं। बैंक हो या एनबीएफसी, आपके सोने के बाजार मूल्य का 65-75 फीसदी राशि ही लोन के रूप में देते हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा और ज्यादा राशि के लिए भी अपनाएं विकल्प
इस लिहाज से आप न सिर्फ ब्याज घटाने के लिए, बल्कि  सोने पर ज्यादा कर्ज राशि पाने के लिए भी गोल्ड लोन ट्रांसफर पर विचार कर सकते हैं। लोन देने वाली कंपनी ज्यादा भरोसेमंद नहीं है, तो किसी बैंक या मजबूत एनबीएफसी में ट्रांसफर करा सकते हैं। इससे पुनर्भुगतान में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


शुल्क और शर्तों की जानकारी जरूरी
बाजार में मौजूद सभी बैंक और एनबीएफसी गोल्ड लोन ट्रांसफर कराने की सुविधा नहीं देते हैं। ग्राहक को इस पर विचार करने से पहले अपने मौजूदा कर्जदाता से इसकी जानकारी लेना जरूरी है। लोन ट्रांसफर के समय कई बैंक प्रोसेसिंग शुल्क और प्रीपेमेंट चार्ज भी लेते हैं। यह कर्ज की कुल राशि का करीब एक फीसदी हो सकता है। कई बैंक दस्तावेजीकरण में लगने वाला खर्च भी वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच चरणों में जानें पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले मौजूदा बैंक या एनबीएफसी में गिरवी रखे सोने के कागजात लेकर पसंदीदा बैंक के पास जमा कराएं और गोल्ड लोन ट्रांसफर की बात करें।
  • नया बैंक आपके कर्ज की शेष राशि और ब्याज का मूल्यांकन कर मिलने वाले फायदे का विवरण देगा। अगर आपको लाभ मिल रहा है, तो आगे बढ़ें।
  • इसके बाद पुराने कर्जदाता बैंक या एनबीएफसी को शेष ब्याज का भुगतान करेगा, जिसकी जानकारी ग्राहक को भी दी जाएगी।
  • ब्याज का भुगतान करते ही आपका गोल्ड लोन नए बैंक में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जहां ब्याज दर कम रहेगी।
  • नया बैंक आपसे कुछ दस्तावेज लेकर केवाईसी पूरी करेगा।


सबसे कम ब्याज पर गोल्ड लोन देने वाले बैंक

  • एसबीआई                  7.3-7.5%
  • एचडीएफसी बैंक          9.5-15%
  • केनरा बैंक                  7.35%
  • आईसीआईसीआई बैंक  9-19.76%
  • आंध्रा बैंक                   7.60-9.10%
  • एक्सिस बैंक               13.5-16.95%
  • पीएनबी                      8.75-9%
  • इंडसइंड बैंक                 11.5-16%

तीन खास बातें

  • गोल्ड लोन से भी आपके सिबिल पर असर पड़ता है, इसलिए समय पर कर्ज चुकाने का ध्यान रखें।
  • गोल्ड लोन ट्रांसफर के लिए कम से कम 6 ईएमआई का भुगतान होना जरूरी हैै।
  • आपका सोना या आभूषण 18 से 22 कैरेट के बीच में होना चाहिए।

लोन की अवधि कम तो ज्यादा फायदा नहीं
गोल्ड लोन अमूमन एक साल की अवधि का होता है। छह महीने बाद ट्रांसफर कराते भी हैं, तो ब्याज पर ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। अगर कोई बैंक आपके सोने पर ज्यादा राशि का कर्ज दे रहा, तो इससे फायदा हो सकता है। कर्ज की अवधि लंबी है, तो भी ट्रांसफर कराने से बड़े अंतर की उम्मीद की जा सकती है।
-आदिल शेटृटी, सीईओ, बैंकबाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed