फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold imports increased by 192% amid global uncertainty

Gold: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने का आयात 192 % बढ़ा, सुरक्षित निवेश के लिहाज से निवेशकों का भरोसा मजबूत

Sat, 19 Apr 2025 05:44 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 19 Apr 2025 05:44 AM IST
सार

बीते वित्त वर्ष 2024-25 में सोने का आयात 27.27 फीसदी बढ़कर 58 अरब डॉलर पहुंच गया, जो 2023-24 में 45.54 अरब डॉलर रहा था। देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी 8 फीसदी है। बीते वित्त वर्ष में चांदी का आयात 11.24 फीसदी घटकर 4.82 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
Gold imports increased by 192% amid global uncertainty
सोना। - फोटो : ANI

विस्तार

टैरिफ वार के कारण दुनियाभर में उपजी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश का सोना आयात मार्च, 2025 में 192.13 फीसदी की भारी बढ़ोतरी के साथ 4.47 अरब डॉलर पहुंच गया। चालू खाता घाटे पर असर डालने वाले सोना के आयात में फरवरी, 2025 में करीब 62 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि जनवरी में इसमें 40.8 फीसदी और दिसंबर, 2024 में 55.39 फीसदी का उछाल देखने को मिला था। हालांकि, मार्च में चांदी का आयात 85.4 फीसदी घटकर 11.93 करोड़ डॉलर रह गया।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष 2024-25 में सोने का आयात 27.27 फीसदी बढ़कर 58 अरब डॉलर पहुंच गया, जो 2023-24 में 45.54 अरब डॉलर रहा था। देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी 8 फीसदी है। बीते वित्त वर्ष में चांदी का आयात 11.24 फीसदी घटकर 4.82 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन


कीमतों में लगातार उछाल के बावजूद बहुमूल्य धातु के आयात में वृद्धि से संकेत मिलता है कि निवेशकों का सोने पर भरोसा मजबूत बना हुआ है, क्योंकि यह निवेश का एक सुरक्षित साधन है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैशि्वक अनिश्चितताओं और कई देशों में तनाव के बीच सोने की ओर एसेट डायवर्सिफिकेशन, केंद्रीय बैंकों के बीच बढ़ती मांग और कीमतों में उछाल भी आयात वृद्धि के कारक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड आयात का सबसे बड़ा स्रोत
करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी के साथ स्विट्जरलैंड भारत के लिए सोना आयात का सबसे बड़ा स्रोत है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 16 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी के साथ दूसरा और दक्षिण अफ्रीका करीब 10 फीसदी के साथ तीसरा सबसे बड़ा आयात स्रोत है।

इस साल 18,780 रुपये बढ़ी कीमत
सोने की कीमतों में इस साल अब तक 18,780 रुपये या 23.65 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। एक जनवरी, 2025 को यह 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ था, जबकि 17 अप्रैल को बढ़कर 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।


इसे भी पढ़ें- Samwad 2025: निवेश कैसा हो? अमर उजाला संवाद के मंच पर दिग्गजों ने सचिन-सौरव के उदाहरण से समझाया, आप भी जानिए

अधिक खरीदी से व्यापार घाटा बढ़ा
सोना आयात में उछाल से देश का व्यापार घाटा (आयात व निर्यात के बीच अंतर) मार्च में बढ़कर 21.54 अरब डॉलर पहुंच गया। बीते वित्त वर्ष 2024-25 में यह 282.82 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। देश का विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) भंडार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677.83 अरब डॉलर पहुंच गया। यह भंडार में लगातार छठे सप्ताह तेजी है। आरबीआई के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति 89.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 574.9 अरब डॉलर पहुंच गई।  

इसे भी पढ़ें- Biz Updates: 2000 से अधिक के UPI लेनदेन पर नहीं लगेगा जीएसटी; आईटी क्षेत्र में हो सकती हैं 4.5 लाख भर्तियां 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed