{"_id":"61812be7b83b3b1440066339","slug":"gold-becomes-expensive-on-the-day-of-dhanteras-the-price-of-silver-also-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Prize Today: धनतेरस के दिन सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Prize Today: धनतेरस के दिन सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी इजाफा
Tue, 02 Nov 2021 06:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:20 PM IST
सार
धनतेरस के दिन मंगलवार को कीमती धातुओं सोना और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना मंगलवार को 53 रुपये की तेजी के साथ 46,844 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
सोना-चांदी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनतेरस के दिन मंगलवार कीमती धातुओं सोना और चांदी की कीमतों में बृद्धि दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां सोना मंगलवार को 53 रुपये की तेजी के साथ 46,844 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 46,791 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 45 रुपये की मामूली तेजी के साथ 63,333 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 63,288 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं के भाव स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के सपाट भाव से क्रमश: 1,793 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.95 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को कॉमेक्स ट्रेडिंग फ्लैट में हाजिर भाव के साथ सोना 1,793 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में बढ़ी सोना-चांदी की खरीदार
त्योहारी सीजन में सोना और चांदी की खरीदारी में इजाफा हुआ है। धनतेरस को कीमती धातुओं और बर्तनों की खरीदारी के लिए शुभ दिन माना जाता है। धनतेरस के मौके पर दोनों की खरीदारी में तेजी देखने को मिली। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में नरमी से भी खरीदारी में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन