{"_id":"631f3fb5a6946d11a75cd0d2","slug":"gold-and-silver-prices-increased-effect-of-the-international-market-was-also-visible-on-the-country-s-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sone Chandi Ka Bhav: सोना और चांदी की कीमतें बढ़ीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर देश के बाजार पर भी दिखा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sone Chandi Ka Bhav: सोना और चांदी की कीमतें बढ़ीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर देश के बाजार पर भी दिखा
Mon, 12 Sep 2022 07:48 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 12 Sep 2022 07:48 PM IST
सार
Sone Chandi Ka Bhav: देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 37 रुपये की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 90 रुपये का उछाल आया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 37 रुपये की बढ़त दिखी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की कीमतें 37 रुपये की मजबूती के साथ 51,071 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। पीली धातु की कीमतें पिछले कारोबारी सेशन में 51,034 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 90 रुपये का उछाल आया है। चांदी 56,510 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सोना हल्की देतेी के साथ 1,723 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी हल्की कमजोरी के साथ 18.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही है।
विज्ञापन