फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Go First CEO Kaushik Khona resigns amid airlines uncertain future Latest News Update

Kaushik Khona Resigns: बंद पड़े एयरलाइन गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना का इस्तीफा, कर्मचारियों से कही यह बात

Thu, 30 Nov 2023 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Nov 2023 09:36 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि भारी मन से मैं बताना चाहता हूं कि आज कंपनी के साथ मेरा आखिरी दिन है। मुझे अगस्त 2020 में एक बार फिर गो फर्स्ट के लिए काम करने का मौका मिला। आपके समर्थन से मैंने अपना बेस्ट दिया और बेहतर करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Go First CEO Kaushik Khona resigns amid airlines uncertain future Latest News Update
Go First files for bankruptcy - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बंद पड़ी विमानन कंपनी गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कौशिक खोना ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा एयरलाइन के दिवालिया कार्यवाही के लिए मामला दायर किए जाने के लगभग सात महीने बाद आया है। कौशिक ने गुरुवार को एयरलाइन के कर्मचारियों को लिखे एक ई-मेल में कहा कि 30 नवंबर कंपनी में उनका आखिरी दिन है। वह अगस्त 2020 में सीईओ के रूप में गो फर्स्ट में लौटे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारी मन से मैं बताना चाहता हूं कि आज कंपनी के साथ मेरा आखिरी दिन है। मुझे अगस्त 2020 में एक बार फिर गो फर्स्ट के लिए काम करने का मौका मिला। आपके समर्थन से मैंने अपना बेस्ट दिया और बेहतर करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इससे पहले कौशिक 2008 से 2011 तक इस विमानन कंपनी के साथ थे। गो फर्स्ट ने मई की शुरुआत में उड़ान बंद कर दी थी। कंपनी ने मुख्य रूप से प्रैट एंड व्हिटनी इंजन समस्याओं के कारण उत्पन्न वित्तीय संकट के बीच स्वैच्छिक दिवाला कार्यवाही के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed